{"_id":"6164a1a78ebc3e965872b20a","slug":"mandi-supervisor-s-audio-recording-goes-viral-case-registered-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl8621121","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी सुपरवाइजर की ऑडियो रिकार्डिंग वायरल, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी सुपरवाइजर की ऑडियो रिकार्डिंग वायरल, केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। मंडी सुपरवाइजर की एक व्यक्ति से बातचीत करते हुए ऑडियो वायरल हुआ है। इस ऑडियो में सुपरवाइजर कीओर से धान की खरीद फरोख्त कर अपने अनुचित लाभ के लिए व सरकार के राजस्व की चोरी करने के एवज में खुद को लाभ पहुंचाने की बात की गई है। मार्केट कमेटी सचिव एवं कार्यकारी अधिकारी सुमन लता ने की शिकायत पर बिलासपुर थाना पुलिस ने आरोपी सुपरवाइजर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में मार्केट सचिव सुमन लता ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हो रहा है। ऑडियो रिकार्डिग को सुनने के बाद यह लग रहा है कि मंडी सुपरवाइजर अंशुल ने सरकारी खरीद में बाधा पहुंचाने और आयुश गुप्ता को लाभ पहुंचाने के लिए सरकार के राजस्व की चोरी के बदले में खुद को लाभ पहुंचाने के लिए बात की जा रही है। इसलिए मंडी सुपरवाइजर अंशुल के खिलाफ सरकारी पद का दुरुपयोग करने, सरकारी सेवाओं का उल्लंघन करने व व्यापारियों से अपने आप को लाभ पहुंचाने के लिए सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाया का प्रयास किया है।
सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाने के साथ मार्केट कमेटी बिलासपुर के सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाया है। मार्केट सचिव की इस शिकायत व वायरल हुई ऑडियो के आधार पर बिलासपुर पुलिस ने आरोपी सुपरवाइजर अंसुल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी बिलासपुर बलबीर सिंह ने बताया कि मार्केट कमेटी सचिव सुमन लता की शिकायत पर मंडी सुपरवाइजर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई कर दी गई है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कारवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
वायरल ऑडियो में दो पक्षों में हुई बातचीत
पहला व्यक्ति : क्या हाल है सर।
दूसरा व्यक्ति : ठीक है सर
दूसरा व्यक्ति : मैने आपके 18000 क्विंटल की बात की है। मंडी के रेट के अनुसार रेट लगेगा। चालीस हजार अतिरिक्त लगेंगे। आपके एक 61 है, आप एक 60 मान लो।
पहला व्यक्ति : 18000 क्या रेट है।
दूसरा व्यक्ति : 6.75 लगेंगे। एक रुपये 75 और पांच रुपये अलग। चालीस हजार खर्चें के अतिरिक्त जोड़ लो।
पहला व्यक्ति : बहुत ज्यादा रकम है, एक लाख 61 हजार है।
दूसरा व्यक्ति: एक लाख 60 हजार लग जाएंगे।
पहला व्यक्ति: बहुत ज्यादा रकम है।
दूसरा व्यक्ति: यही रकम लगेगी, इसमें सुविधाएं मिलेगी, आपको गेट पास मिल जाएगा।
पहला व्यक्ति: मैं किसान को गेट पास के लिए नहीं भेजूंगा। किसान को तंग नहीं करूंगा। मेरा मुनिम लिस्ट बना कर आपको पकड़ा कर जाएगा।
दूसरा व्यक्ति: ऐसी लिस्ट देना, जिसमें तीन घंटे का समय हो।
पहला व्यक्ति: इस प्रकार से लिस्ट देना कि बोली के समय से पहले काट दिया जाएगा।
दूसरा व्यक्ति: आप शाम को लिस्ट दे दो, सुबह काम हो जाएगा।
पहला व्यक्ति : मेरे किसान कहता है मैं ट्रॉली लेकर मंडी के गेट तक नहीं जाऊंगा, मेरा तेल एक लीटर अतिरिक्त लगेगा। आप मंडी से बाहर कपालमोचन में तोल रहे तो मंडी में गेट पास कटवाने के लिए नहीं जाऊंगा। मेरे तेल की भी बचत होनी चाहिए।
पहला व्यक्ति: सेलर वाली गाड़ी का क्या रहेगा।
दूसरा व्यक्ति: सेलर वाली गाड़ी का गेट पास काट दूंगा।
पहला व्यक्ति: सेलर वाली गाड़ी सीधी सेलर जाएगी। उसकी दिक्कत आ रही है। गाड़ी मंडी में जाकर वहां फंस जाती है। समय लग जाता है। दूसरा व्यक्ति: आपकी गाड़ी का गेट पास कट जाएगा, उसकी फोटो भेज दो। फोटो भेजनी पड़ेगी।
पहला व्यक्ति: कही पर भी सड़क पर खड़ा करके फोटो भेंज दे। ये ठीक रहेगा।
पहला व्यक्ति: यह रकम बिल्कुल ठीक है न, इसका अमाउंट ज्यादा है। यहां काम करने का यही अमाउंट है। इसके बारे में अपने पिता से बात करूंगा।
दूसरा व्यक्ति: मेरा इसमें कुछ नहीं है। इसमें कुछ नहीं कर सकता है। यह फिक्स रकम है अन्यथा मंडी के सख्त रूल का पालन करना पड़ेगा।
पहला व्यक्ति: आज कौन कौन आ रहा था।
दूसरा व्यक्ति: जेडडी आ रहा था। जेडडी होता तो आपके नोटिस निकाल देता । उसकी बहुत पावर है। आपको पता नहीं कितने खर्चें है। कमेटी बहुत कर्जें में चल रही है।
दूसरा व्यक्ति: सीजन ठीक से शुरू नहीं हुआ है। अस्सी, नब्बे हजार रुपये देने पड़ गए है। अभी उधार ही चल रहा है। आप कल तक बात कर के बता दो।
पहला व्यक्ति: कल बता दूंगा
दूसरा व्यक्ति: हो सके तो कल ही पेमेंट कर दो, कोशिश करो की थोडी अमाउंट कल ही दे दो। पचास दे दो। आराम से बात कर लो।
पहला व्यक्ति: कुछ चाय या ठंडा ले लो।
दूसरा व्यक्ति: अभी कार्यालय में बहुत काम है।
पहला व्यक्ति: आज रिपोर्ट नहीं ली, मुंशी देने गया था आपने नहीं ली। आपने कहा कि सोमवार को लूंगा एम फार्म है। तीन दिन का समय होता है। लेट न हो जाए।
दूसरा व्यक्ति: मैं कर दूंगा, उसी तारीख में। देख लेना कुछ हो जाए तो।
पहला व्यक्ति: कोशिश करता हूं मैं करता हूं।