{"_id":"6287ffec09d57940e957d6be","slug":"mandi-supervisor-arrested-for-taking-bribe-yamuna-nagar-news-knl108851812","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्वत लेने के आरोप में मंडी सुपरवाइजर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्वत लेने के आरोप में मंडी सुपरवाइजर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने रिश्वत लेने के आरोप में अनाज मंडी के निलंबित सुपरवाइजर अंशुल रतनाम को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसका एक दिन का रिमांड मंजूर हुआ है। मामला अनाज मंडी में धान की अवैध खरीद से जुड़ा हुआ है।
अक्तूबर 2021 में बिलासपुर अनाजमंडी में धान की खरीद हुई थी। उस समय डीसी ने मंडी का दौरा कर आढ़तियों व किसानों की समस्याओं को सुना था। इस दौरान आढ़तियों ने राजन केन क्रेशर, गुरुनानक केन क्रेशर चाहड़वाला, कपालमोचन सरोवर के पास, नीलकंठ पैलेस पर सरकारी खरीद शुरू करने की मांग की थी, लेकिन ये केंद्र शुरू नहीं किए और आढ़तियों ने मार्केट कमेटी के कर्मचारियों के मिलकर बाहर ही धान तुलाई शुरू कर दी थी। बिना अनुमति के चल रहे खरीद केंद्र पर धान तुलाई के लिए निर्धारित राशि के अतिरिक्त राशि भी वसूली जा रही थी। इतना ही नहीं इस मामले में आढ़ती व मंडी सुपरवाइजर अंशुल रतनाम की एक ऑडियो भी वायरल हुई थी। इस ऑडियो को आढ़ती आयुष गुप्ता ने मार्केट कमेटी सचिव सुमन लता को उपलब्ध कराई थी और पुलिस को दी शिकायत दी थी। जिसमें अंशुल अनुचित लाभ के लिए व सरकार के राजस्व की चोरी करने के एवज में पैसों के लेन देन की बात कह रहा है। इसके आधार पर 2021 को बिलासपुर थाना में केस दर्ज हुआ था। तब से ही मामले में पुलिस जांच कर रही थी।