फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Man raped a woman returning home

घर लौट रही महिला से व्यक्ति ने किया दुष्कर्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 02:32 AM IST
विज्ञापन
Man raped a woman returning home
पति के खिलाफ कलानौर चौकी में शिकायत देकर घर लौट रही महिला के साथ एक व्यक्ति ने सड़क किनारे ले जाकर दुष्कर्म किया। विरोध जताने पर आरोपी ने महिला को जातिसूचक शब्द बोले। इस आशय की शिकायत के बाद केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पीड़िता ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पति उससे झगड़ा करता है। छह अगस्त की शाम साढ़े 6 बजे वह पति के खिलाफ शिकायत देने के लिए कलानौर पुलिस चौकी गई थी। वहां पुलिस ने उसके पति को फोन कर समझाया। उसके पति ने कहा कि वह पत्नी को अब परेशान नहीं करेगा। इसके बाद वह चौकी से पैदल घर के लिए चल पड़ी। जब वह कुछ दूरी पर पहुंची तो रायपुर निवासी खान ने उसे पकड़ लिया और जबरन दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने उसे जाति सूचक शब्द कहे और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। घर पहुंचकर उसने पति को आपबीती सुनाई। साथ ही पुलिस को शिकायत दी। महिला थाना पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। महिला थाना प्रभारी शीलावंती का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed