फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Man is his own friend and enemy: Janvi Maharaj

मनुष्य खुद अपना मित्र और शत्रु : जान्वी महाराज

Mon, 05 Jan 2026 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 05 Jan 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Man is his own friend and enemy: Janvi Maharaj
मॉडल टाउन में धर्मसभा में प्रवचन करते जैन मुनि। आयोजक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। मॉडल टाउन में एसएस जैन सभा में जैन साधु-साध्वियों के सानिध्य में धर्मसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान साध्वी जान्वी महाराज ने कहा कि मनुष्य स्वयं अपना सबसे बड़ा मित्र भी है और शत्रु भी। यदि हमारी प्रवृत्ति और व्यवहार सही दिशा में हैं तो हम स्वयं के मित्र बन जाते हैं, लेकिन गलत प्रवृत्ति अपनाने पर व्यक्ति खुद ही अपना शत्रु बन जाता है। उन्होंने आत्मावलोकन और आत्मसंयम पर विशेष जोर दिया।
साध्वी हर्षिता महाराज ने जैन दर्शन के अनुसार चार दुर्लभ उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि संसार में मनुष्य जन्म मिलना, धर्म का श्रवण होना, धर्म पर श्रद्धा बनना और फिर उस पर आचरण करना अत्यंत दुर्लभ है। इन चारों का संगम ही मोक्ष के मार्ग को प्रशस्त करता है। उन्होंने कहा कि केवल धर्म सुनना पर्याप्त नहीं, बल्कि उसे जीवन में उतारना ही सच्चा पुरुषार्थ है।
विज्ञापन

तेजस मुनि जी ने मार्मिक शब्दों में कहा कि मनुष्य तन पाना कोई बड़ी बात नहीं है, यह तो कसाई को भी मिला है, लेकिन मनुष्य तन पाकर उसमें मनुष्यता का वास होना ही सबसे बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि करुणा, अहिंसा और संवेदनशीलता के बिना मनुष्य जीवन निरर्थक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुदेव रचित मुनि महाराज ने कर्म सिद्धांत को सरल शब्दों में समझाते हुए कहा कि आज का जीव कर्म बांधता अधिक है और निर्जरा कम करता है। भगवान और साधारण मनुष्य के बीच अंतर बताते हुए उन्होंने कहा कि भगवान पुराने कर्मों की निर्जरा कर नए कर्मों का बंधन रोक देते हैं, जबकि सामान्य मनुष्य नए कर्मों का बोझ बढ़ाता चला जाता है। कर्मों से पूर्ण मुक्त होकर ही जीव परम अवस्था को प्राप्त करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed