फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Man crossing the gate dies after being hit by a train

फाटक पार कर रहे व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 01:26 AM IST
विज्ञापन
Man crossing the gate dies after being hit by a train
यमुनानगर। यमुना नहर फाटक के समीप रेलवे लाइन पार करते समय गंभीर रूप से घायल हुए व्यक्ति की पीजीआई में उपचार के दौरान मौत हो गई। मरने वाला कहां का रहने वाला है इसकी अभी पहचान नहीं हो पाई है। रेलवे पुलिस ने मृतक की पहचान के लिए शव को मोर्चरी में रखवाया है। सोमवार को व्यक्ति रेल लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आया था।
विज्ञापन

यमुनानगर जगाधरी रेलवे स्टेशन स्थित राजकीय रेलवे पुलिस थाना पर तैनात सहायक उप निरीक्षक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि यमुना नहर पुल फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आकर व्यक्ति घायल हो गया। घायल को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। उपचार के दौरान व्यक्ति ने पीजीआई में दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि व्यक्ति की आयु करीब 50 साल और कद पांच फीट सात इंच है। गेहुंआ रंग, लंबूतरा चेहरा और पतला शरीर है। व्यक्ति के कपड़ों की तलाशी ली गई, लेकिन पहचान संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिला। जिसके बाद फाटक के आसपास की कॉलोनी व क्षेत्र में व्यक्ति के बारे में पता किया गया लेकिन किसी ने उसकी पहचान नहीं की। फिलहाल पुलिस ने मृतक की पहचान के लिए शव मोर्चरी में रखवा दिया है। 72 घंटे में यदि उसकी शिनाख्त नहीं होती, तो उसका संस्कार कर दिया जाएगा। पुलिस व्यक्ति की पहचान के लिए सभी थानों में संपर्क पर लोगों से पता कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed