फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Man convicted of raping a minor on the pretext of marriage, will be sentenced today

शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला दोषी करार, आज सुनाई जाएगी सजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Man convicted of raping a minor on the pretext of marriage, will be sentenced today
जगाधरी। 16 साल की नाबालिग को शादी का झांसा देकर अगवा करने और उसके साथ दुष्कर्म के आरोपी अकरम को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश स्पेशल पॉक्सो की अदालत ने दोषी करार दिया है। अदालत मंगलवार को दोषी को सजा सुनाएगी।
विज्ञापन

मामले में सदर थाना पुलिस ने 22 दिसंबर 2020 को सदर थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसकी नाबालिग बेटी अंबाला के एक कॉलेज में पढ़ती है। 22 दिसंबर को वो घर से कॉलेज जाने के लिए निकली थी, लेकिन इसके बाद वह घर वापस नहीं आई। शिकायतकर्ता ने अकरम पर उसकी नाबालिग बेटी को गलत नियत से शादी का झांसा देकर अगवा करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। 24 दिसंबर को पुलिस ने उसकी बेटी को पांसरा रेलवे फाटक के पास से बरामद कर लिया। पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल कराने के बाद उसके मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज करवाए। अगले दिन पुलिस ने नाबालिग को शादी की नीयत से भगाने के आरोपी अकरम को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में अकरम ने पुलिस को बताया कि उसने नाबालिग को शादी का झांसा देकर जगाधरी बस स्टैंड में बुलाया। वहां से उसे लेकर गोल्डन टेंपल अमृतसर चला गया। एक दिन वहां रहने के बाद नाबालिग को लेकर सहारनपुर आ गया। यहां रेलवे स्टेशन पर रुकने के अगले दिन उसे लेकर यमुनानगर आ गया। यमुनानगर आने के बाद एक खेत में नाबालिग से दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी उसे पांसरा फाटक के पास छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चार पॉक्सो एक्ट और अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया था। तब से मामला अदालत में चल रहा था। अब अदालत ने अकरम को दोषी करार दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed