फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Mahavir Digambar Jain Temple, Dashlakshana Parv, Yamunanagar

जीवन में छल-कपट को स्थान न दें : नितिन जैन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
Mahavir Digambar Jain Temple, Dashlakshana Parv, Yamunanagar
कार्यक्रम के दौरान पूजा अर्चना करते जैन समाज के लोग। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। महावीर दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे दशलक्षण पर्व के चौथे दिन आर्जव धर्म के बारे में श्रद्धालुओं को बताया गया। विधानाचार्य पंडित नितिन जैन शास्त्री ने कहा कि मनुष्य को अपने भीतर सरलता के भाव, मन-वचन-काय की एकता, परिणामों की निर्मलता तथा स्वभाव से परिचय आर्जव धर्म को प्रकट करता है। उन्होंने कहा कि मनुष्यों को छोटी सी जिन्दगी में छल-कपट को स्थान नहीं देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि मानव को अपने मन पर नियंत्रण रखना चाहिए, दूसरे शब्दों में जो सत्य नहीं है उसे सत्य का रूप देना पाप रूपी महागर्त है। हमारे भीतर की सरलता खो गई, आज संसार के प्राणी छल-कपट के साथ जीने के आदी हो गए हैं और बाहर से सीधे बन कर दूसरों को छलना चाहते हैं। दूसरों को धोखा देना अपने आप को ही धोखा देना है, क्योंकि धोखा खाना बुरा नहीं, धोखा देना बुरा है। कुटिलता पत्थर की उस नाव के समान है, जो हमें पतन के महासागर में डूबो देती है।
विज्ञापन

कार्यक्रम अध्यक्षता मंदिर संरक्षक गिरीराज स्वरूप जैन व प्रधान अजय जैन ने की तथा संचालन पंडित शीलचंद जैन ने किया। अजय जैन ने कहा कि वह जिन्दगी जो गिरगिट की तरह रंग बदल दें वह अच्छी नहीं होती और श्रेष्ठ इंसान इससे बचता है। अपनी जिन्दगी में प्रेम को जन्म देना चाहिए और परमात्मा के असीम आनंद व भक्ति में लीन होकर सिद्धालय को प्राप्त करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed