फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Made aware about cleanliness by giving flowers to railway passengers, Yamunanagar

रेल यात्रियों को फूल देकर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
Made aware about cleanliness by giving flowers to railway passengers, Yamunanagar
रेलवे स्टेशन यात्रियों को फूल देकर स्वच्छता के लिए प्रेरित करते विद्यार्थी। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। रेलवे की ओर से चलाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़े के तहत बुधवार को यमुनानगर जगाधरी रेलवे स्टेशन परिसर की सफाई की गई। इस दौरान एक सोच नई सोच संस्था के सदस्यों व आईटीआई के विद्यार्थियों ने प्लेटफार्म, पार्किंग, प्रतीक्षालय सहित अन्य स्थानों पर सफाई की और यात्रियों व अन्य लोगों को फूल देकर स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
युवाओं ने यात्रियों को स्टेशन परिसर सहित सार्वजनिक स्थल स्वच्छ रखने, कूड़ादान का प्रयोग, इधर उधर न थूकना व अन्य नैतिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक कर उनका अहसास करवाया। विद्यार्थियों ने यात्रियों से कहा कि स्वच्छता ही उत्तम स्वास्थ्य का मूलमंत्र है। कार्यक्रम की अगुवाई स्टेशन अधीक्षक सुशील कुमार जोशी ने की। संस्था संस्थापक शशि गुप्ता ने बताया कि सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी की समस्या के समाधान के लिए सभी को प्रयास करना होगा। रेलवे स्टेशन पर प्रति दिन हजारों लोगों का आना होता है, जिससे यहां पर गंदगी की समस्या भी अधिक रहती है। ऐसे में सभी को इसमें सहयोग करना होगा।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन अधीक्षक जोशी ने बताया कि कर्मचारी नियमित रूप से स्टेशन परिसर की सफाई करते हैं। परिसर साफ तभी रखा जा सकता है, जब यहां आने वाला हर व्यक्ति इसके प्रति जिम्मेेदारी समझे और इसे निभाए। फ्लेटफार्म पर अकसर यात्री लिफाफे, पानी की बोतलें सहित अन्य सामान इधर उधर फेंक देते हैं। यही गंदगी का कारण बना है। यदि सभी लोग कूड़ेदान का प्रयोग करें, तो यह समस्या खुद ही समाप्त हो जाएगी। इस मौके पर मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक रजत गौतम, माल पर्यवेक्षक राज कुमार, सेनेटरी सुपरवाइजर सौरभ कुमार, सन्नी, आईटीआई विद्यार्थी तरुण, नितिन, माणिक, नवीन, कुलविंद्र, कोमल, प्राची, सिमरण, रानी सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed