फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Looted cash by keeping sharp weapon on neck

Yamuna Nagar News: गर्दन पर धारदार हथियार रखकर नकदी लूटी

Wed, 13 Sep 2023 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 13 Sep 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Looted cash by keeping sharp weapon on neck
काम खत्म कर घर लौट रहे कॉफी विक्रेता की गर्दन पर दो बदमाशों ने धारदार हथियार रखकर रुपयों से भरा थैला लूट लिया। थैले में दिनभर की कमाई के सात हजार रुपये थे। शहर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन



गीता भवन मंदिर कैंप निवासी शुभम ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह दहिया अस्पताल राणा पार्क के नजदीक काॅफी की रेहड़ी लगाता है। उसने अपनी रेहड़ी कॉफी शॉप पर आजाद नगर निवासी अमरजीत सिंह को मजदूरी पर रखा है। वह 10 सितंबर को वह अपने काम से दिल्ली गया था। उस दिन रेहड़ी पर उसका कर्मचारी अमरजीत सिंह ही गया था।
विज्ञापन

रात करीब साढ़े दस बजे अमरजीत सिंह काम खत्म करके अपने कमरे पर जा रहा था। उसके पास दिनभर बिक्री के करीब सात हजार रुपये थे। यह रुपये उसने एक थैले में डाले थे। जब वह राणा पार्क से कुछ दूरी पर पहुंचा तो पीछे से बाइक पर सवार होकर दो युवक आए। बदमाशों ने उसे रोक लिया और उसकी गर्दन के पीछे धारदार हथियार रखकर डराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान बदमाशों ने उससे हथियार के बल पर रुपयों से भरा थैला छीन लिया। रुपये छीनने के बाद बदमाश जिस तरफ से आए थे, उसी दिशा में फरार हो गए। उसके कर्मचारी ने फोन पर वारदात के बारे में उसे बताया। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। शहर थाना पुलिस ने मामले में अज्ञात दो युवकों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed