फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Lok Adalat will be held on 12th July in the judicial complex

Yamuna Nagar News: न्यायिक परिसर में 12 जुलाई को लगेगी लोक अदालत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
Lok Adalat will be held on 12th July in the judicial complex
जगाधरी। जिले में दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत 12 जुलाई को लगाई जाएगी। ये जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव एवं सीजेएम सुमित्रा कादियान ने दी। उन्होंने बताया कि दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत में आपराधिक मामले, धारा-138 के तहत एनआई एक्ट के मामले, बैंक रिकवरी केस, एमएसीटी मामले, वैवाहिक विवाद मामले, श्रम विवाद मामले, भूमि अधिग्रहण मामलों की सुनवाई होगी।
विज्ञापन

इसके अलावा बिजली व पानी से संबंधित मामले (गैर शमन योग्य मामलों को छोड़कर) वेतन व भत्ते तथा पुन: परीक्षण लाभ से संबंधित सेवा मामले और राजस्व व अन्य सहायक मामले जो कि सुलझाने योग्य हैं इस अदालत में लिए जाएंगे। सीजेएम ने बताया कि आपसी सहमति से हल हो सकने वाले मामलों में राष्ट्रीय लोक अदालत बहुत ही कारगर सिद्ध हो रही हैं और राष्ट्रीय लोक अदालत में सुनाए फैसले की अहमियत सामान्य अदालत के फैसले के समान होती है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में सस्ता और सुलभ न्याय मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed