फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Living for selfishness is not humanity: Neelam

स्वार्थ के लिए जीना मानवता नहीं : नीलम

Mon, 08 Sep 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 08 Sep 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Living for selfishness is not humanity: Neelam
दिव्य ज्योति जागृति संस्थान आश्रम में सत्संग सुनती संगत। संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान आश्रम हनुमान गेट में रविवार को साप्ताहिक सत्संग का आयोजन किया गया। सत्संग में साध्वी नीलम भारती ने मानव जीवन में सेवा का महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि स्वार्थ पूर्ण जीवन यापन करना और फिर चले जाना मानवता नहीं होती है।
साध्वी ने कहा कि प्रकृति और परमात्मा ने मनुष्य को सृष्टि का सिरमौर बनाकर पृथ्वी पर भेजा है। सेवा भाव के बिना जीवन अर्थ पूर्ण नहीं हो सकता है। परोपकार व जन कल्याण की भावना से सेवारत होकर जीवन को सार्थक कर लेना ही मानव का परम धर्म है।
विज्ञापन

सेवा शब्द जितना छोटा है, उसका मर्म उतना ही गहन व गूढ़ है। हमें परमात्मा की कृपा से स्वस्थ तन मिला है, तो हम सभी इसका पूर्ण लाभ उठाएं और संकीर्ण सोच के दायरे व आलस्य का त्याग कर माता-पिता, परिवारजन के साथ समाज के निम्न व जरूरतमंद वर्ग की सेवा अवश्य करें। संतों, भक्तों व गुरुजनों की सेवा ही सेवा का अति दिव्यतम स्वरूप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed