फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Live a drug-free and virtuous life: Tejpal

नशा मुक्त और चरित्रवान जीवन जीयें : तेजपाल

Mon, 26 May 2025 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 26 May 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Live a drug-free and virtuous life: Tejpal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रादौर। पंजाबी धर्मशाला में मां जगत जननी व सतगुरु देव शक्तिपुत्र महाराज की मासिक महाआरती हुई। आयोजन भगवती मानव कल्याण संगठन व पंचज्योति शक्ति तीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में हुआ।
प्रविता कुंजल, श्रुति चमरौडी ने गुरुवर व मां के जयकारे लगवाए। तेजपाल झगुड़ी ने मंच का संचालन किया। भक्तों ने तीन-तीन बार शंखनाद कर महाआरती की। संगठन के प्रदेशाध्यक्ष राजेंद्र मेहता ने कहा कि अशांति के माहौल को हम सिर्फ मां की आराधना से ही शांति में परिवर्तित कर सकते हैं। हमें सत्य का जीवन जीना चाहिए। घर-घर जाकर संदेश देना चाहिए कि नशा मुक्त और चरित्रवान जीवन जीते हुए सत्य की राह पर चलना है।
विज्ञापन

धर्मपथ से जुड़कर साधना व तपस्या घरों में रहकर करनी है। समाज को संस्कारवान बनाना है। अनीति, अन्याय व अधर्म के विरुद्ध मुखर होकर आवाज उठानी है। मौके पर राजेश बुबका, बलवंत, बीरबल, बलबीर, सुभाष, रोहित, युग बुबका, हर्षित, सोहन लाल, शेर सिंह, संजय त्यागी, राय सिंह, हरपाल राठी, सत्यप्रकाश, राजबीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed