वीरवार को लायंस क्लब यमुनानगर-जगाधरी की और से 700 जरूरतमंदों को भोजन वितरित किया गया। क्लब के प्रधान अनिल गुलाटी ने बताया कि उन्होंने त्यागी गार्डन, चोपड़ा गार्डन, आदर्श नगर के एरिया की 15 जगहों को चिन्हित करके जरूरतमंदो की लिस्ट तैयार की हुई है, जिनको रोजाना क्लब के सदस्य भोजन उपलब्ध करवा रहे हैं। इसके अलावा क्लब चाइल्ड हेल्पलाइन टीम को भी रोजाना 100 बच्चों के लिए भोजन उपलब्ध करवा रहा है। उन्होंने बताया कि क्लब के सदस्य पिछले 15 दिनों से शहर की गलियों को सैनिटाइज भी कर रहे हैं। क्लब के स्वयं सेवक रिद्म गुलाटी, राहुल सेठी अमित व रुबन ने चोपड़ा गार्डन, प्रेम नगर, हुड्डा सेक्टर 17 में जिला रेडक्रॉस कार्यालय के आसपास के एरिया में सैनिटाईज किया।