फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   life sentence to the killer

रिटायर्ड फौजी की पत्नी के हत्यारोपी को उम्रकैद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
life sentence to the killer
सेशन जज बिमलेश तंवर की कोर्ट ने गांव खानपुर माजरा में गली में रखी ईंटों को उठाने की बात कहने पर रिटायर्ड फौजी की पत्नी के सिर में डंडा मारकर हत्या करने वाले गांव के ही कर्मवीर को दोषी करार देते हुए उसे उम्रकैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने दोषी कर्मवीर पर पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। लगभग 11 माह तक कोर्ट में चली सुनवाई के बाद कोर्ट ने वीरवार को अपना फैसला सुनाया।
विज्ञापन

गांव खानपुर माजरा निवासी सुरेशचंद ने पुलिस को शिकायत दी थी कि वह आर्मी से रिटायर्ड है। उसकी पत्नी कृष्णा देवी घर का काम करती है। उसका बेटा संजीव कुमार आर्मी में है। 18 जनवरी 2019 को उसकी पत्नी कृष्णा देवी भैंसों को बांधकर आ रही थी। गली में कर्मवीर ने ईंटें रखी हुई थी। उसकी पत्नी ने उसे कहा कि वह यहां से ईंटे उठा ले। क्योंकि आने जाने वालों को दिक्कत होती है। इस पर वह उसकी पत्नी से झगड़ा करने लगा। उसने डंडा उठाकर उसकी पत्नी के सिर में दे मारा। डंडा लगने से उसकी पत्नी वहीं पर गिर गई। पुत्रवधु बबली रानी वहां पर पहुंची। वे कृष्णा देवी को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए थे। जहां पर इलाज के दौरान उसकी पत्नी की मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में कर्मवीर उर्फ रोहित पर हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था। तभी से मामला कोर्ट में चल रहा था। इस दौरान कई गवाहों की गवाहीं हुई। जिसके बाद कोर्ट ने कर्मवीर को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed