फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Lawyers preparing the ground for victory with tempting issues, Yamunanagar

लुभावने मुद्दों से जीत की जमीन तैयार कर रहे वकील

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Lawyers preparing the ground for victory with tempting issues, Yamunanagar
पवन कुमार पुनिया। - फोटो : Yamuna Nagar
सुरेश सैनी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में प्रधान पद के लिए तीन प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा। चुनाव में जीत के लिए प्रत्याशियों ने अपना-अपना एजेंडा भी घोषित कर दिया। लुभावने मुद्दों से वकील इस चुनाव में अपनी जीत की जमीन तैयार कर रहे हैं।
प्रधान पद के प्रत्याशी वकील बृजेश कुमार सिंह पुंडीर ने मल्टी लेवल पार्किंग बनवाने की बात कही है। वहीं वकील पवन कुमार पुनिया भविष्य में होने वाले चुनाव में संयुक्त सचिव की सीट केवल महिला वकीलों के लिए आरक्षित करने बात कह रहे हैं। तीसरे प्रत्याशी वकील करनैल सिंह जगुड़ी बार में सोलर सिस्टम और ग्रुप इंश्योरेंस स्कीम लाने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन

अब देखना यह होगा किस प्रत्याशी का एजेंडा वोटरों के दिलों में जगह बनाकर प्रधान पद की कुर्सी दिलाने में कामयाब होगा। ऐसा नहीं है कि प्रधान पद के तीनों चेहरों का अपना रुतबा नहीं है, मगर प्रत्याशियों का एजेंडा उनके लिए जीत की जमीन तैयार करेगा। उल्लेखनीय है कि पवन कुमार पुनिया वर्ष 2018 में चुनाव जीतकर प्रधान बन चुके हैं। वह दूसरी बार प्रधान पद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं उपप्रधान पद के लिए वकील गुरविंद्र धारी और मनदीप वालिया में मुकाबला होगा। महासचिव पद के लिए इशांत मेहता अकेले उम्मीदवार होने के चलते उन्हें पहले ही चुन लिया गया। इसके अलावा संयुक्त सचिव के लिए वकील नेहा जौली व परविंद्र सिंह और कोषाध्यक्ष के लिए वकील पंकज शर्मा और सोनू नंदा चुनाव मैदान में हैं। सभी उम्मीदवारों ने जीत के लिए पूर ताकत लगा दी है। संवाद
मतदान 17 दिसंबर को होगा
जिला बार एसोसिएशन के चुनाव के दौरान मतदान 17 दिसंबर को होगा। मतदान सुबह आठ बजे शुरू होगा और शाम चार बजे तक चलेगा। चुनाव बार रूम में होगा और मतगणना साढ़े चार बजे तक चलेगी। 1458 वकीलों को मताधिकार प्राप्त हैं। जबकि पिछली बार मतदाताओं की संख्या 1406 थी। वकीलों का मत पाने के लिए सभी प्रत्याशी जोर आजमाइश कर रहे हैं।
वकीलों के वेलफेयर के लिए कार्य किए जाएंगे। कोर्ट और कांप्लेक्स की कनेक्टिविटी को जोड़ेंगे। इसके अलावा नए वकीलोें के लिए भी कार्य किया जाएगा, ताकि उन्हें कार्य करने में कोई दिक्कत न आए। जो वकील बाहर से आते हैं, उन्हें कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है, ऐसे में उनके लिए सरकार से बात कर एडवोकेट सोसाइटी बनवाई जाएगी, इसके अलावा मेडिकल सुविधा भी दिलाई जाएगी, जो कैशलैस होगी। मल्टी लेवल पार्किंग का अधूरा पड़ा काम पूरा कराया जाएगा। - बृजेश कुमार सिंह पुंडीर
बार और बेंच के बीच मधुर संबंध रहें, उस पर काम करना है। पार्किंग की सबसे बड़ी समस्या है. उसे दूर करवाया जाएगा, चैंबर्स की कोर्ट से सीधी कनेक्टिविटी नहीं है, वह करवाई जाएगी। नए वकीलों के लिए चैंबर्स का प्रबंध किया जाएगा, ग्रुप इंश्योरेंस स्कीम लाई जाएगी, क्योंकि आज इंश्योरेंस की हर व्यक्ति की जरूरत है। चैंबर्स में सोलर सिस्टम लगवाने का प्रयास किया जाएगा, नए वकीलों के लिए आय का स्त्रोत बनाने पर भी काम किया जाएगा। - करनैल सिंह पुंडीर

आत्म सम्मान के लिए कोई समझौता होने नहीं दिया जाएगा, नए वकीलों के लिए चैंबर्स बनवाए जाएंगे। वर्ष 2020 में लॉकडाउन के चलते अप्रैल से जून तक कोर्ट बंद थे। इस दौरान चैंबर्स की मरम्मत फीस वापस करवाई जाएगी। केस लड़ते समय जब दूसरा वकील वकालतनामा लगा देता है तो उसे पहले वकील से एनओसी लेनी पड़ेेगी, यह कानून लागू करवाएंगे, कोर्ट और चैंबर्स के बीच में कनेक्टिविटी करवाई जाएगी, मल्टी लेवल पार्किंग बनवाई जाएगी, भविष्य में होने वाले बार चुनाव में ज्वाइंट सेक्रेटरी सीट को महिला वकील के लिए आरक्षित करवाया जाएगा। महिला वकीलों के लिए बने शौचालयों में महिला कर्मचारी की नियुक्ति की जाएगी। - पवन कुमार पुनिया

करनैल सिंह जगुड़ी।

करनैल सिंह जगुड़ी।- फोटो : Yamuna Nagar

बृजेश कुमार सिंह पुंडीर।

बृजेश कुमार सिंह पुंडीर।- फोटो : Yamuna Nagar

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed