{"_id":"6acd2d675861dd63c60f83b7","slug":"lavish-tops-by-creating-a-model-of-indigenous-agricultural-practices-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-164488-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: स्वदेशी कृषि पद्धति का मॉडल बनाकर लविश अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: स्वदेशी कृषि पद्धति का मॉडल बनाकर लविश अव्वल
Tue, 13 Oct 2026 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 13 Oct 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अलाहर में सोमवार को खंडस्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं साइंस ड्रामा प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न वैज्ञानिक विषयों पर मॉडल प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा दिखाई।
खंड शिक्षा अधिकारी इंद्राज के मुताबिक स्वदेशी कृषि पद्धतियों में राजकीय उच्च विद्यालय मसाना रांगड़ान के लविश ने प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अटावा के अभय ने द्वितीय और अलाहर के देवांश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गणितीय मॉडलिंग एवं कम्प्यूटेशनल थिंकिंग में मसाना रांगड़ान के गोबिंदल प्रथम और अलाहर के रिथिन द्वितीय रहे।
एआई एंड बेटर लाइफ में टोपरा कलां के निखिल प्रथम और पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चमरोड़ी के सुमित द्वितीय रहे। आपदा प्रबंधन में अलाहर स्कूल के विद्यार्थियों ने प्रथम और द्वितीय स्थान हासिल किया। स्वास्थ्य एवं स्वच्छता में अलाहर के लक्ष्य प्रथम और अटावा के वायुश द्वितीय रहे।
विज्ञापन
हरित ऊर्जा एवं पर्यावरण संरक्षण में अटावा के गुरवीर सिंह प्रथम, अलाहर के नमन द्वितीय और अटावा के जगमोहन तृतीय रहे। ग्रामीण विकास में अटावा के चक्षु प्रथम, दीप सिंह द्वितीय और संध्या तृतीय स्थान पर रहीं। साइंस ड्रामा में पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जठलाना प्रथम, अलाहर द्वितीय और पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चमरोड़ी तृतीय रहा। विद्यालय के प्राचार्य मुकेश रोहिल ने विजेता विद्यार्थियों और मार्गदर्शक शिक्षकों को बधाई दी।