Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Lavish got first place in the painting competition

Yamuna Nagar News: चित्रकला प्रतियोगिता में लविश को प्रथम स्थान

Sun, 22 Nov 2026 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 22 Nov 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Lavish got first place in the painting competition
लविश को पुरस्कार प्रदान करते आईटीआई प्राचार्य व उप​स्थित अन्य। संस्थान - फोटो : Department
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। सनातन धर्म वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की 12वीं कक्षा के विद्यार्थी लविश ने जिला युवा महोत्सव की चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। प्रतियोगिता का विषय नशा मुक्त युवा, विकसित भारत था। इस उपलब्धि पर लविश को 4100 रुपये की नकद राशि पुरस्कार स्वरूप दी गई।
औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की ओर से 19 और 20 नवंबर को जिला युवा महोत्सव का आयोजन किया गया था। चित्रकला प्रतियोगिता में 15 से 29 आयु वर्ग के विद्यार्थियों व युवाओं ने भाग लिया था। प्राचार्य सतीश कुमार गर्ग ने बताया कि लविश ने अपनी चित्रकला के माध्यम से नशामुक्त समाज और देश के विकास का संदेश प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

उसकी कलाकृति में रचनात्मकता और विषय की प्रभावशाली प्रस्तुति देखने को मिली, जिसे निर्णायक मंडल ने सराहा। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्राचार्य सतीश कुमार गर्ग ने लविश को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। लविश की इस उपलब्धि से विद्यालय के विद्यार्थियों में भी कला के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed