फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Lack of facilities at Tejli Sports Complex

Yamuna Nagar News: तेजली खेल परिसर में सुविधाओं का अभाव

Fri, 26 Sep 2025 02:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 26 Sep 2025 02:48 AM IST
सार

यमुनानगर का तेजली खेल परिसर सुविधाओं की भारी कमी से जूझ रहा है। मैदान में टूटी सीटें, उबड़-खाबड़ ट्रैक और आवारा पशुओं की समस्या से खिलाड़ी परेशान हैं। विभाग द्वारा समाधान के प्रयास सीमित नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Lack of facilities at Tejli Sports Complex
तेजली खेल परिसर में उगी घास व झाड़ियां। संवाद

विस्तार

संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। तेजली खेल परिसर जिले का सबसे बड़ा मैदान है। लेकिन,सुविधाओं के नाम पर शून्य है। हालात ये हैं खिलाड़ियों के लिए खेलने के लिए मैदान तो है, परंतु दौड़ने के लिए बना ट्रैक उबड़-खाबड़ पड़ा है। ऐसे में खिलाड़ियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
इसके अलावा मैदान में घास की कटिंग भी नहीं हो पाई, ऐसे में काफी बड़ी घास उग गई है। इससे मच्छरों की तादाद भी बढ़ गई। यहां तक खिलाड़ियों के लिए मैदान में बनी सीटें भी जगह-जगह से टूट चुकी है। दोबारा से उन्हें मरम्मत तक नहीं किया गया। ऐसे में जिले का एक मात्र तेजली खेल स्टेडियम की सुरक्षा रामभरोसे चल रहा है।
विज्ञापन

खेल परिसर में कोई सिक्योरिटी गार्ड न होने के चलते। अक्सर परिसर का मुख्य गेट खुला रहता है। ऐसे में आउट साइडर के अलावा आवारा पशुओं की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। मैदान में दिनभर पशु चरते मिलेंगे। आवारा पशुओं की संख्या के कारण खिलाड़ी भी काफी परेशान हो चुके हैं। वहीं, स्टेडियम में सिक्योरिटी गार्ड न होने से कई असामाजिक तत्व खुले में शराब का सेवन करते हुए नजर आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वही रहीं कसर चोरों ने पूरी कर दी। परिसर के अंदर आए दिन चोरी की घटनाएं बढ़ने लगी है। चोर घुसपैठ कर यहां से कीमती सामान को उड़ा रहे। विभाग कुछ नहीं कर पा रहा। खिलाड़ी अशोक, प्रमोद, अश्वनी ने बताया कि स्टेडियम में आने जाने वाले लोगों पर कोई रोकटोक नहीं है। अभ्यास के दौरान काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। मैदान भी सही नहीं बारिश के दिनों में तो यहां पानी भर जाता है।

मैदान का ट्रैक समय-समय पर दुरुस्त कराते रहते हैं, पहले बारिश के कारण घास को काटा नहीं जा सका, अब इसकी कटिंग कराई जाएगी। इसके अलावा खिलाड़ियों को आने वाली दिक्कतों के बारे में उनसे बातचीत भी की जाती है। - शिल्पा गुप्ता, डीएसओ, खेल विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed