फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Korana: Guidelines ignored, broken rules, Yamunanagar

कोराना : गाइडलाइन की अनदेखी, टूटे नियम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Korana: Guidelines ignored, broken rules, Yamunanagar
बस अड्डे पर मास्क लगाने बगैर घूमते यात्री। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। कोरोना संक्रमण की रफ्तार फिर तेज होने लगी है। इसके बाद भी लोग बेपरवाह हैं। बस अड्डा, रेलवे स्टेशन और सरकारी अस्पताल में रविवार को लोग बिना मास्क और सामाजिक दूरी की अनदेखी करते मिले। सभी स्थानों पर गाइडलाइन की अनदेखी करने वालोें को रोकने टोकने वाला कोई भी नहीं था।
कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए प्रशासन ने नई गाइडलाइन जारी की। गाइडलाइन के मुताबिक पहली जनवरी से उन्हीं लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर प्रवेश मिलेगा, जिन्हें कोरोना संक्रमण से बचाव के वैक्सीन दोनों डोज लगी हो। दोनों डोज लगी होने सर्टिफिकेट या फिर मोबाइल में एसएमएस होना और मास्क पहनना अनिवार्य है।
विज्ञापन

नई गाइडलाइन लागू होने के पहले दिन शनिवार को रेलवे स्टेशन, बस अड्डे, अस्पतालों में नियम की धज्जियां उड़ती रही। वहीं दूसरे दिन रविवार को भी बस अड्डे, रेलवे स्टेशन और सरकारी अस्पताल में लोग बिना मास्क के घूमते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में कोरोना के 8 नए मरीज मिले
जिले में रविवार को कोरोना के 8 नए मरीज मिले हैं। अब जिले में कोरोना से कुल 41 सक्रिय मरीज है। सभी अस्पताल में दाखिल हैं। सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया ने बताया कि जिले में कोविड-19 का रिकवरी रेट 98.17 प्रतिशत हो गया है। जिले की कुल आबादी में से 44.48 प्रतिशत का कोरोना टेस्ट हो गया है। अब तक जिले में कुल 24784 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। अभी तक कुल 534651 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 505787 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। कोविड कंट्रोल रूम स्वास्थ्य विभाग यमुनानगर के हेल्पलाइन नंबर-9817664700, 9817820600, 9817889600 हैं।

जिले में रविवार को कोरोना के 8 नए केस सामने आए हैं। लोगों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है। सभी लोग मास्क पहनकर ही घर से बाहर निकलें और दूसरों को भी इसके बारे में जागरूक करें। जो लोग गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - पार्थ गुप्ता, डीसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed