{"_id":"68fd1a70f8d4c0e0470b1844","slug":"khalsa-college-womens-cricket-team-secured-second-place-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-145826-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: खालसा कॉलेज की महिला क्रिकेट टीम का दूसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: खालसा कॉलेज की महिला क्रिकेट टीम का दूसरा स्थान
Sun, 26 Oct 2025 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 26 Oct 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। गुरु नानक खालसा कॉलेज की महिला क्रिकेट टीम ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय महिला इंटर कॉलेज क्रिकेट चैंपियनशिप में प्रदर्शन करते हुए एसडी कॉलेज पानीपत और सीआईएसकेएमवी पुंडरी को हराकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रिंसिपल डॉ. अर्विन्दर सिंह भल्ला ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कॉलेज की गवर्निंग बॉडी के अध्यक्ष सरदार रणदीप सिंह जौहर ने कहा कि यह उल्लेखनीय उपलब्धि न केवल कॉलेज के लिए गौरव का विषय है, बल्कि इसने अन्य विद्यार्थियों को भी अपने जुनून और प्रतिभा को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया है।
विभागाध्यक्ष डॉ. संजय विज ने कहा कि यह उपलब्धि हमारे खिलाड़ियों की लगन, अनुशासन और निरंतर मेहनत का परिणाम है। इस अवसर पर डॉ. अमरजीत सिंह, डॉ. जोश प्रीत सिंह, कंवलप्रीत सिंह, शिव कुमार, धीरेज, डॉ. अरुण कुमार, अनुरोध, मंगल सिंह, युवराज राणा व स्वाति गर्ग उपस्थित रहे।