फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Khalsa College student Karishma won bronze medal, Yamunanagar

खालसा कॉलेज की छात्रा करिश्मा ने ढाका में जीता कांस्य पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Khalsa College student Karishma won bronze medal, Yamunanagar
प्रतियोगिता के बाद अपना मेडल दिखाती खिलाड़ी करिश्मा। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गुरु नानक खालसा कॉलेज की बीएससी स्पोर्ट्स प्रथम वर्ष की जिम्नास्टिक छात्रा करिश्मा राजपूत ने बांग्लादेश की राजधानी ढाका में आयोजित पांचवें बंग बंधु मध्य दक्षिण एशियाई कलात्मक जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर करिश्मा कर दिया। करिश्मा की इस उपलब्धी से परिवार व कॉलेज स्टॉफ काफी खुश है।
ढाका में आयोजित यह चैंपियनशिप 26 से 30 अक्तूबर तक चली। प्राचार्य डॉ. मेजर हरिंद्र सिंह कंग ने बताया कि प्रतियोगिता में भारतीय महिला कलात्मक जिम्नास्टिक टीम ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया है और व्यक्तिगत स्तर पर करिश्मा ने कांस्य पदक जीता। डॉ. कंग ने बताया कि करिश्मा जिम्नास्टिक के क्षेत्र की बहुत ही प्रतिभावान खिलाड़ी है इसी बात के मद्देनजर मशहूर बहुराष्ट्रीय कंपनी जमना ऑटो इंडस्ट्रीज के सीएस आर प्रकोष्ठ ने इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए करिश्मा को ढाका आने और जाने के लिए प्रायोजित भी किया था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि करिश्मा ने अन-इवेन बॉंस एंड फ्लोर वर्ग मे अप्रत्याशित प्रदर्शन कर कांस्य पदक पर कब्जा किया। प्रबंध समिति के अध्यक्ष सरदार रणदीप सिंह जौहर ने करिश्मा राजपूत की उपलब्धि पर कॉलेज व परिवार सहित खेल एवं शारीरिक शिक्षा विभाग की अध्यक्ष डॉ. अमृता प्रीतम, डॉ. बोथराज, डॉ. रणजीत सिंह, डॉ. संजय विज, डॉ. प्रवीन कुमार को शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed