{"_id":"6ac936a4fdcae4b06a068994","slug":"khalsa-college-female-students-won-a-silver-medal-in-football-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1001-164292-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: खालसा कॉलेज की छात्राओं ने फुटबॉल में जीता रजत पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: खालसा कॉलेज की छात्राओं ने फुटबॉल में जीता रजत पदक
Sat, 10 Oct 2026 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 10 Oct 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
प्रतियोगिता की विजेता टीम के साथ अध्यापक व अन्य। संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। गुरु नानक खालसा कॉलेज की महिला फुटबॉल टीम ने इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप में रजत जीता है। प्रतियोगिता छह से सात अक्तूबर तक कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित की गई थी। छात्राओं की इस उपलब्धि पर कॉलेज प्रबंधन और शिक्षकों ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
कॉलेज की इस उपलब्धि पर गवर्निंग बॉडी के अध्यक्ष सरदार रणदीप सिंह जौहर ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों के समर्पण, मेहनत और खेल भावना की सराहना की। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. अरविंद्र सिंह भल्ला और वाइस प्रिंसिपल डॉ. जसविंदर कौर ने भी टीम की सफलता पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों से अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास जैसे गुण विकसित होते हैं।
शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ. संजय विज ने कहा कि खिलाड़ियों की यह उपलब्धि उनके निरंतर अभ्यास, मेहनत और लगन का परिणाम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि टीम भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन कर कॉलेज का गौरव बढ़ाएगी। खिलाड़ियों की इस सफलता पर आयोजित सम्मान समारोह में कॉलेज के शिक्षक और अन्य मौजूद रहे।