फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   keeping Surya's body at the chowk, the relatives blocked the road

सूर्या का शव चौक पर रखकर परिजनों ने लगाया जाम, दो पुलिस अधिकारियों के निलंबन पर अड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
keeping Surya's body at the chowk, the relatives blocked the road
पीजीआई चंडीगढ़ में पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को न्यू हमीदा कॉलोनी निवासी सूर्या पंडित (21) का शव यमुनानगर पहुंचा। इसके बाद परिजन व उसके साथी शव को लेकर शहीद भगत सिंह चौक पर पहुंचे। यहां उन्होंने शव को सड़क के बीच रखकर रेलवे रोड और जगाधरी वर्कशॉप रोड पर जाम लगा दिया। साथ ही पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। मृतक के परिजनों ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी और दो पुलिस अधिकारियों को निलंबित करने की मांग रखी।
विज्ञापन

सड़क पर शव रखकर जाम की सूचना पर डीएसपी प्रमोद कुमार, शहर थाना प्रभारी सुखबीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी करने व जांच में पुलिस अधिकारियों पर लगे आरोप सही होने पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद डीएसपी के आश्वासन पर परिजन शव उठाने को राजी हुए। इस दौरान करीब आधे घंटे तक सड़क पर आवाजाही बाधित रही। फिर शहीद भगत सिंह चौक से शव खालसा कॉलेज रोड स्थित सूर्या पंडित के घर लाया गया। यहां से श्री यमुना घाट श्मशान भूमि में उसका अंतिम संस्कार किया गया। जाम के दौरान यातायात व्यवस्था बिगड़ गई। राहगीरों को रास्ता बदलकर जाना पड़ा। वहीं आसपास के दुकानदारों ने अपनी दुकानों व प्रतिष्ठानों के शटर नीचे कर दिए। प्रदर्शनकारियों के वापस लौटने तक पुलिस व लोगों की सांसें अटकी रही।
विज्ञापन

मां बोली, समय रहते पुलिस कार्रवाई करती तो नहीं जाती मेरे बच्चे की जान -
डीएसपी प्रमोद कुमार व शहर थाना प्रभारी सुखबीर सिंह मृतक सूर्या के घर भी पहुंचे। यहां उन्होंने सूर्या की मां और पिता से बात की। इस पर मृतक की मां ने रोते हुए कहा कि मनीष गंजा व अन्य आरोपियों ने कुछ दिनों पहले उसके बेटे सूर्या पर हमला किया था, लेकिन पुलिस ने मामले में समय रहते उचित कार्रवाई नहीं की। इसके बाद मनीष गंजा ने अस्पताल में भर्ती होकर उसके बेटे को मरवाया। यदि पुलिस समय रहते कार्रवाई करती तो उसके बच्चे की जान नहीं जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार ने हत्याकांड में शामिल 15 लोगों की दी सूची-
परिवार ने सूर्या हत्याकांड में शामिल 15 लोगों की सूची भी डीएसपी प्रमोद को दी। परिवार का कहना है कि सूर्या की हत्या में तीर्थ नगर निवासी पंकज बाबा, राहुल वाल्मीकि, सुमित तोमर, दशमेश कॉलोनी निवासी अमन रेसलर, प्रेम नगर निवासी देवांश ठाकुर, मुंडा माजरा निवासी जस्सी, कैंप निवासी वंश अटवाल, अमन रंधावा, चीमा, मोहित मेहंदीरत्ता, तीर्थ नगर निवासी अरुण उर्फ डाडू, लड्डू, वीणा देवी का लड़का, विश्वकर्मा मोहल्ला निवासी हर्ष गोगा, साहिल व लक्ष्य की संलिप्तता है।
ये है पूरा मामला -
गुरु गोबिंद सिंह शिक्षण संस्थान के पास वीरवार देर रात गणपति उत्सव का पंडाल लगवा रहे न्यू हमीदा खालसा कॉलेज निवासी सूर्या पंडित पर दो दर्जन से ज्यादा युवकों ने हमला कर दिया था। हमलावरों ने सूर्या के सिर पर शराब की बोतलों की भरी बोरी मारी। इसके बाद लोहे की रॉड में कंटीली तार बांधकर बुरी तरह पीटा। इस दौरान सूर्या के साथ मौजूद उसका बड़ा भाई शिवाली और छोटा भाई कृष्णा उर्फ बॉक्सर किसी तरह जान बचाकर भाग आए। हमलावर सूर्या को मृत समझकर वहां से फरार हो गए। दोनों भाई परिजनों को लेकर पहुंचे और सूर्या को अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। पीजीआई में शनिवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने सूर्या के भाई शिवाली की शिकायत पर नौ लोगों को नामजद करते हुए 15 से ज्यादा अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

वर्जन
-सूर्या की हत्या के मामले में तीन आरोपियों को राउंडअप किया जा चुका है। शुरुआती शिकायत में मृतक के भाई ने नौ लोगों के नाम दिए थे। सोमवार को 15 नाम और दिए गए हैं। कुल 24 आरोपियों की हत्याकांड में संलिप्तता बताई गई है। बाकी आरोपियों को जल्द राउंडअप किया जाएगा, जहां तक पुलिस अधिकारियों पर लगे आरोपों की बात है। इसकी जांच की जाएगी। जांच के बाद आगामी कार्रवाई करेंगे। - प्रमोद कुमार, डीएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed