फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Kapalmochan fair will be illuminated with five thousand lights

पांच हजार लाइटों से जगमग होगा कपालमोचन मेला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
Kapalmochan fair will be illuminated with five thousand lights
कपालमोचन में स्थित पहली व दसवीं पातशाही गुरुद्वारा और ऋण मोचन सरोवर। फाइल फोटो। - फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर। जिले में चार नवंबर से अंतरराज्यीय कपालमोचन मेला शुरू हो रहा है। प्रशासन ने मेले के लिए तैयारी करनी शुरू कर दी है। मेला क्षेत्र में सफाई, लाइट, शौचालय जैसे कामों के लिए टेंडर लगा दिए गए हैं। प्रशासन के मुताबिक इस बार कपालमोचन मेला क्षेत्र 5050 लाइटों से जगमग होगा। इसमें से 350 हैलोजन (100 व 120 वाट की 200 एलईडी और 150 सामान्य लाइट) श्रीबद्रीनारायण, श्रीकेदारनाथ व श्रीमंत्रा देवी मंदिर व यहां तक पहुंचने के रास्ते पर लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

जबकि मेला क्षेत्र में 200 फ्लैश लाइट और 9 व 18 वाट की एलईडी लाइट व 40 व 60 वाट बल्बों की संख्या करीब 4500 रहेगी। इसके अलावा मेले के दौरान श्रीकपालमोचन, श्रीआदिबद्री व श्रीमंत्रा देवी सहित श्राइन बोर्ड के सभी मंदिरों पर लड़ियों का प्रबंध रहेगा। इस काम का टेंडर लेने वाले ठेकेदार को दीवाली पर भी तीनों सरोवर लाइटों से रोशन करने होंगे।
विज्ञापन

क्षेत्र में 550 अस्थायी शौचालय बनेंगे, 74 सफाई कर्मी रहेंगे
मेले में 74 स्थायी व 550 अस्थायी शौचालयों की व्यवस्था रहेगी। कपालमोचन मेला क्षेत्र में 450 और श्री आदिबद्री में 50 अस्थायी शौचालय बनेंगे। मेला क्षेत्र में लगने वाले सभी पुलिस नाकों पर भी 50 अस्थायी शौचालय बनेंगे। श्रीकपालमोचन सरोवर के पास 18 स्थायी शौचालयों की सफाई के लिए हर समय तीन कर्मी उपलब्ध रहेंगे। इसी तरह सूरजकुंड परिसर के पास 14 स्थायी शौचालय पर दो कर्मी, राजकीय प्राथमिक पाठशाला अहड़वाला में बने 10 स्थायी शौचालयों पर दो कर्मी, राजकीय महाविद्यालय अहड़वाला में 20 शौचालयों पर दो कर्मी, सूचना प्रसारण केंद्र के दो शौचालयों पर एक कर्मी, मार्शल आर्ट म्यूजियम पर 20 शौचालयों पर दो कर्मी सफाई के लिए हर समय तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन रात 75 कर्मचारी रहेंगे तैनात
सफाई के टेंडर मुताबिक मेला क्षेत्र में ठेकेदार को दिन रात कम से कम 75 सफाई कर्मी तैनात करने होंगे। पांच-पांच सफाईकर्मी श्री आदिबद्री, श्री केदारनाथ व श्री मंत्रा देवी मंदिर पर सफाई के लिए नियुक्त रहेंगे। तीनों सरोवरों के महिला घाटों में बने चेंजिंग रूमों की सफाई के लिए हर सरोवर पर पांच-पांच महिला कर्मचारी तैनात रहेंगी। ठेकेदार को स्वयं अपने 15 सुपरवाइजर के साथ 24 घंटे मेला क्षेत्र में दूरभाष के साथ उपलब्ध रहना है। मेले से दो दिन पूर्व यानी दो नवंबर तक मेला क्षेत्र में सफाई का कार्य पूरा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed