फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Kanish won the chess competition

Yamuna Nagar News: शतरंज प्रतियोगिता में कनिश ने मारी बाजी

Sun, 06 Jul 2025 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 06 Jul 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Kanish won the chess competition
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रादौर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बापा में शनिवार को शतरंज दिवस मनाया गया। इस दौरान आयोजित प्रतियोगिता में प्रतियोगिता में दसवीं के कनिश ने प्रथम स्थान हासिल किया।
मुख्यातिथि प्राचार्य सुभाष चंद ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग के निर्देश पर सरकारी स्कूलों में जुलाई माह के प्रथम शनिवार को शतरंज दिवस मनाया जाएगा। शारीरिक शिक्षा के अध्यापक हरीश कांबोज ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत विद्यार्थियों के समग्र विकास, तार्किक चिंतन, निर्णायक क्षमता को बढ़ावा देने में विद्यालय में शतरंज प्रतियोगिता करवाई गई। जिसमें छठी से 12वीं के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में दसवीं के कनिश ने प्रथम स्थान पाया। वहीं 12वीं का सानिर दूसरे व प्रदीप कुमार तीसरे स्थान पर रहा। इस दौरान विद्यार्थियों को शतरंज के नियमों व रणनीतियों के बारे बताया गया। हिंदी प्राध्यापक राकेश पांचाल ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप विद्यार्थियों में समग्र विकास और मानसिक खेलों के प्रोत्साहन की दिशा में कारगर साबित होगा। इस दौरान विवेक छाबड़ा, योगेश शर्मा, रजनी देवी, राजेंद्र मलिक, सुरेश वर्मा, प्रवीण कुमार, दीपचंद, रीना रानी सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed