{"_id":"6a1de3c6f3bbae767e026dc9","slug":"jyoti-wins-silver-medal-in-karate-in-malaysia-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-157055-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: मलयेशिया में ज्योति ने कराटे में जीता रजत पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: मलयेशिया में ज्योति ने कराटे में जीता रजत पदक
Tue, 02 Jun 2026 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 02 Jun 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
पदक दिखातीं ज्योति। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। मलयेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में हुई अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में जिले की ज्योति प्रजापत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक प्राप्त किया है। प्रतियोगिता में पदक जीतकर ज्योति ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश, प्रदेश व जिले का नाम रोशन किया है।
यह प्रतियोगिता 29 से 31 मई तक मलयेशिया कराटे फेडरेशन की ओर से करवाई गई। इसमें विभिन्न देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया था। ज्योति डीएवी गर्ल्स कॉलेज की बीवॉक (हॉस्पिटैलिटी) अंतिम वर्ष की छात्रा हैं। ज्योति की इस उपलब्धि से कॉलेज में खुशी का माहौल है। प्राचार्या डॉ. सुरिंद्र कौर ने कहा कि ज्योति ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कॉलेज का गौरव बढ़ाया है। उन्हें कॉलेज के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
ज्योति के पिता अशोक कुमार हैंडलूम कंपनी में सेल्समैन के रूप में कार्यरत हैं, जबकि माता रजनीश गृहिणी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद परिवार ने उनकी प्रतिभा को आगे बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। लगातार अभ्यास व दृढ़ संकल्प के बल पर ज्योति ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर यह उपलब्धि हासिल की।
विज्ञापन
ज्योति ने बताया कि विदेशों में प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, लेकिन उन्हें समय-समय पर लोगों का सहयोग मिलता रहा है। ज्योति ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, प्रशिक्षकों और शुभचिंतकों को दिया। उनकी उपलब्धि से जिले के खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है।