फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Jhinda was welcomed by the people

Yamuna Nagar News: झींडा का संगत ने किया स्वागत

Thu, 07 Aug 2025 03:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 07 Aug 2025 03:56 AM IST
विज्ञापन
Jhinda was welcomed by the people
व्यासपुर। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार जगदीश सिंह झींडा का बुधवार को कपालमोचन गुरुद्वारा साहिब में पहुंचने पर संगत ने स्वागत गया। संगत की ओर से उन्हें सिरोपा और तलवार भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान गुरुद्वारा साहिब में अरदास भी की गई।
विज्ञापन

इस दौरान प्रधान सरदार जगदीश सिंह झींडा ने कपालमोचन स्थित स्कूल का दौरा कर वहां चल रहे शैक्षणिक कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने विद्यार्थियों व संगत को गुरु घरों की सेवा, शिक्षा और मर्यादा के प्रति जागरूक किया। स्कूल की प्रधानाचार्य नरेंद्र कौर ने उनके समक्ष स्कूल ग्राउंड में मिट्टी का भरत करवाने और स्कूल को अपग्रेड करने की मांग रखी, जिसको पूरा करने का आश्वासन प्रधान ने दिया । उनके साथ सरदार दलजीत सिंह बाजवा सहित मैनेजर रविंद्र सिंह, हरपाल सिंह, जरनैल सिंह अन्य शिक्षक और गणमान्य संगत उपस्थित रहीं। सरदार जगदीश सिंह झंडा ने कहा कि वह अपने आपको प्रधान नहीं, बल्कि गुरु महाराज का सेवक मानते हैं। गुरु घरों की सेवा करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने अपील की कि वे भी गुरु घरों के रखरखाव में निष्ठा के साथ सहयोग करें। उन्होंने संगत को गुरु घरों से शिक्षित और संस्कारित नई पीढ़ी को जोड़ने का भी आह्वान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed