फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Jeth made a video while bathing, raped by threatening viral

नहाते हुए बनाई वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला से किया दुष्कर्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Jeth made a video while bathing, raped by threatening viral
यमुनानगर। महिला ने अपने जेठ पर नहाते हुए बनाई वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि वीडियो के आधार पर ब्लैकमेल कर आरोपी ने महिला से कई बार संबंध बनाए। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। छप्पर थाना पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर केस को कुरुक्षेत्र पुलिस को ट्रांसफर कर दिया है।
विज्ञापन

छप्पर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी साल 2020 में कुरुक्षेत्र के एक गांव में शादी हुई थी। शादी के बाद से उसके पास कोई संतान नहीं है। आरोप है कि शादी के बाद से ही उसका जेठ गुरप्रीत सिंह उस पर गलत नजर रखता था। उसने कई बार उससे छेड़छाड़ और गलत काम करने का प्रयास किया। लेकिन उसके विरोध करने पर आरोपी अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हुआ। जब उसने यह बात अपने पति को बताई तो उसे इस पर यकीन नहीं हुआ। जनवरी 2022 में पहले सप्ताह में वह घर पर अकेली थी। जब वह रसोई में काम कर रही थी तो उसका जेठ आया। आरोपी जेठ ने उसे अकेला पाकर पकड़ लिया और उससे कहा कि उसके पास उसकी नहाते हुए की वीडियो है। यदि उसने उसकी बात नहीं मानी तो वह उसकी वीडियो वायरल करके उसे बदनाम कर देगा। आरोप है कि इसके बाद उसके जेठ ने उसके साथ दुष्कर्म किया। तब से आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे कई बार संबंध बनाए। उसके विरोध जताने पर आरोपी ने उसे धमकाया। आरोपी की हरकतों से परेशान होकर पिछले माह अपने मायके आई। 12 जून को उसने हिम्मत जुटाकर आपबीती अपनी भाभी को बताई। इसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। छप्पर थाना पुलिस ने मामले में जीरो एफआईआर दर्ज कर केस को कुरुक्षेत्र पुलिस को ट्रांसफर कर दिया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई बबीता का कहना है कि शिकायत आते ही केस दर्ज कर लिया गया था। घटना कुरुक्षेत्र के एक गांव की है। इसलिए मामले में जीरो एफआईआर दर्ज कर केस को कुरुक्षेत्र पुलिस को ट्रांसफर कर दिया गया है। मामले में आगामी कार्रवाई कुरुक्षेत्र पुलिस करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed