फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Jeth accused of attempting to rape

महिला ने जेठ पर लगाया दुष्कर्म करने के प्रयास का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
Jeth accused of attempting to rape
एक महिला ने जेठ पर दुष्कर्म करने के प्रयास का आरोप लगाया है। बताया कि जब उसने इस बारे में अपनी सास व ननद को बताया तो उन्होंने गले में चुन्नी डालकर मारने का प्रयास भी किया। इस पर पुलिस ने जेठ समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एक गांव निवासी महिला ने महिला थाना पुलिस को बताया कि तीन साल पहले पंचकूला के एक गांव निवासी व्यक्ति के साथ उसकी शादी हुई है। पति गाय चराने का काम करता है। इसके चलते वह अक्सर घर से बाहर रहता है। आरोप है कि उसका जेठ कमालदीन शुरू से ही उस पर गलत नजर रखता है। आरोपी ने कई बार उसे अकेला पाकर उसके साथ छेड़छाड़ की, लेकिन उसने अपनी इज्जत के लिए यह बात किसी को नहीं बताई।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि 29 जुलाई को उसका पति काम के सिलसिले से बाहर गया हुआ था। रात के समय जब वह अपने कमरे में सोने लगी तो उसका जेठ वहां घुस आया। फिर आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दुष्कर्म का प्रयास किया। उसने बड़ी मुश्किल से जेठ को कमरे से बाहर धकेला और खुद को बचाया। अगले दिन सास व ननद को घटना की जानकारी दी तो उन्होंने मारपीट कर गले में चुन्नी डालकर मार डालने की कोशिश की। किसी तरह वह बची। इसके बाद जब पति को यह जानकारी दी तो उसने भी अपने घर वालों के साथ मिलकर मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने बताया कि तब उसने फोन पर पिता व भाई को ससुराल वालों के इस बर्ताव के बारे में बताया। उसका भाई ससुराल पहुंचा और डायल 112 पर फोन कर पुलिस को मौके पर बुलाया। पुलिस कर्मियों ने उसे उसके ससुराल वालों के चंगुल से छुड़ाया। बाद में उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। महिला थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके जेठ पर दुष्कर्म के प्रयास व छेड़छाड़, पति, सास, ननद व मामा ससुर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। महिला थाना प्रभारी शीलावंती का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।

क्षेत्र की एक महिला ने महिला पुलिस को दी शिकायत में बताया कि छह सितंबर को वह घर पर अकेली थी। तभी उसकी ननद का लड़का दिनेश घर पर आया। आरोप है कि उसके घर पर अकेली देख आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ की। एक दिन रात के समय भी उसकी ननद का बेटा शराब पीकर उसके घर आया और उसके साथ गलत हरकतें की। विरोध जताने पर आरोपी ने उसके पति को जान से मारने की धमकी दी। इस शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी दिनेश के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed