फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Jashn won the chess competition

Yamuna Nagar News: शतरंज प्रतियोगिता में जश्न ने मारी बाजी

Mon, 07 Jul 2025 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 07 Jul 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Jashn won the chess competition
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। राजकीय स्कूल कोटला में शतरंज दिवस पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में फाइनल मुकाबला जश्न व कृष के बीच हुआ। फाइनल मुकाबले में जश्न ने जीत हासिल की।
शिक्षक श्री राम व चरण सिंह ने विद्यार्थियों को शतरंज खेल की बारीकियों से अवगत कराया। शिक्षक श्रीराम ने बताया कि शिक्षा विभाग द्वारा जुलाई मास के प्रथम शनिवार को शतरंज खेल दिवस का आयोजन विद्यालयों में आयोजित किया जाएगा। इस खेल के माध्यम से बच्चों का मानसिक विकास होगा। राजकीय स्कूल में कक्षा अनुसार शतरंज खेल का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

प्राचार्य विनोद कुमार ने बताया कि शतरंज खेल पुरातन समय काल से भारत का एक प्रसिद्ध खेल रहा है। राजा महाराजा भी शतरंज का खेल खेला करते थे। तार्किक ज्ञान व बौद्धिक विकास का यह खेल बहुत बड़ा साधन है। स्कूल स्तर पर प्रत्येक विद्यार्थी को शतरंज खेल का ज्ञान हो ऐसा प्रयास उनके द्वारा किया जा रहा है। शतरंज खेल प्रतियोगिता आयोजन में शिक्षक राजबीर कोहली, धीरेन्द्र सिंह, कमल सिंह व मनोज कुमार का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed