{"_id":"622909d6eb1f6d400a345181","slug":"jaisingh-was-killed-by-strangulation-revealed-by-the-post-mortem-report-yamuna-nagar-news-knl1013865142","type":"story","status":"publish","title_hn":"गला घोंटकर की गई थी जयसिंह की हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गला घोंटकर की गई थी जयसिंह की हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ खुलासा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औद्योगिक क्षेत्र स्थित मच्छी मार्केट में निर्माणाधीन मकान में मृत मिले जयसिंह की गला घोटकर हत्या की गई थी। यह खुलासा मृतक जयसिंह की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हुआ। पोस्टमार्टम रिपोर्ट जयसिंह की मौत गला घोटने से होने का पता चला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुराना हमीदा निवासी रमेश कुमार ने बताया कि उसका बेटा जयसिंह (35) आजाद नगर निवासी रोशन लाल ठेकेदार के पास काम करता था। रोशल लाल बिल्डिंग निर्माण के ठेके लेता था। 23 फरवरी की रात उसके बेटे जयसिंह का उसके पास फोन आया था कि रात को वह औद्योगिक क्षेत्र स्थित मच्छी मार्केट में निर्माणाधीन मकान में रखवाली के लिए रुकेगा। इसके बाद अगली सुबह वह अपने बेटे को खाना देने के लिए निर्माणाधीन मकान में गया। वहां उसे दो मजदूर मिले। उसने उन मजदूरों को अपने बेटे को बुलाने के लिए कहा। जिसके बाद वह उन मजदूरों के साथ निर्माणाधीन मकान के अंदर गया। उन्होंने वहां सो रहे जयसिंह के ऊपर से कंबल उतारा लेकिन वह नहीं उठा। जांच करने पर उसके मुंह पर कुछ खरोंच के निशान थे। उसकी मौत हो चुकी थी। पास में तीन-चार शराब की खाली बोतल भी पड़ी हुई थी। तब अधिक शराब पीने व ठंड लगने से मौत की आशंका जताई गई थी। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया था लेकिन तब पुलिस ने मामले में 174 की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की बात कही थी। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक की मौत गला घोटने से होना पाई गई। जिसके बाद पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शहर थाना प्रभारी सुखबीर सिंह का कहना है कि मृतक जयसिंह की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत गला घुटने से हुई पता चला है। जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 302 के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही हत्यारोपियों का पता कर गिरफ्तार किया जाएगा।