{"_id":"6a5d1f66f66418f6e908591d","slug":"jagadhri-echoed-with-chants-hailing-lord-jagannath-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-159795-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: भगवान जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा जगाधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: भगवान जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा जगाधरी
Mon, 20 Jul 2026 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 20 Jul 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
बलराम और सुभद्रा के साथ रथ पर सवार भगवान जगन्नाथ। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। श्री गीता भागवत प्रचार सेवा समिति के तत्वावधान में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाली गई। जगाधरी स्थित कान्हा उपवन से समिति के भगत वृंद और तेजस्वी दास के सान्निध्य में शुरू हुई रथयात्रा में भगवान जगन्नाथ, बलराम और सुभद्रा के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी।
रथयात्रा के दौरान बैंड-बाजों की मधुर धुन, ढोल-नगाड़ों की थाप और भजन-कीर्तन के बीच श्रद्धालु नाचते-गाते आगे बढ़ते रहे। भगवान जगन्नाथ की झलक पाने के लिए जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। पूरे मार्ग में धार्मिक माहौल बना रहा और जय जगन्नाथ के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया।
आशु अग्रवाल, कुलदीप गर्ग, गुलशन मेहदीरत्ता, विनोद मोदगिल, विष्णु गोयल, सतीश शर्मा, विजय वर्मा, फूलचंद, दिनेश शर्मा, सुरेश भारद्वाज, अधिवक्ता केवल कृष्ण सैनी ने भगवान की आरती कर रथयात्रा को रवाना किया। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने जलपान, फल और मिष्ठान का वितरण कर सेवा भाव का परिचय दिया।
विज्ञापन
समापन स्थानीय निजी पैलेस में आयोजित भंडारे के साथ हुआ, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। तेजस्वी दास जी ने कहा कि भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को संस्कारों से जोड़ने का माध्यम भी है। उन्होंने कहा कि बच्चों को धार्मिक और सांस्कृतिक संस्कार देना समय की आवश्यकता है। श्रद्धा भाव से रथयात्रा में शामिल होने वाले भक्तों के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।