फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Jagadhri Bus Stand will be Chakachak from 40 lakhs, Yamunanagar

40 लाख से चकाचक होगा जगाधरी बस अड्डा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
Jagadhri Bus Stand will be Chakachak from 40 lakhs, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। लंबे समय से खस्ता हाल पड़े जगाधरी बस अड्डे के दिन बदलने वाले हैं। जल्द ही बस अड्डा चकाचक कर दिया जाएगा, जिसके लिए विभाग की ओर से 40 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। यही नहीं बस अड्डे परिसर की निगरानी भी सीसीटीवी से की जाएगी। ताकि शरारती तत्व अपनी गतिविधियों को अंजाम न दे सके और यात्री सुरक्षित सफर कर सकें। इसे लेकर काम शुरू कर दिया गया है।
बस अड्डे के अधीक्षक सुभाष कुमार ने बताया इसका ठेका मुख्यालय की ओर से दिया गया है। वहीं उचित तरीके से काम करवाने की जिम्मेदारी यहां के अधिकारियों को दी गई है। पूरे अड्डे की मरम्मत में दो माह से ढाई माह लगेंगे। जगाधरी बस अड्डा काफी समय से मरम्मत की बांट जोह रहा था। यहां के शौचालय, प्याऊ, प्लेटफार्म खस्ता हाल थे। यही नहीं दीवारें भी गंदी हो चुकी है।
विज्ञापन

ऐसे में विभाग ने सुध लेते हुए यहां काम शुरू करवा दिया है। ठेकेदार को शीघ्र काम समाप्त करने के निर्देश दिए गए हैं। बस स्टैंड की इमारत पुरानी है। जिसकी मरम्मत की जानी है। कई जगह से प्लास्टर उतर रहा है। इसके अलावा शौचालयों की हालत भी खराब है। टोटियां व वॉश बेसिन चोक रहता है, दरवाजे टूटे हुए हैं। फर्श कई जगह से टूटा हुआ है। यह सभी खामियां दुरुस्त की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिसर में लगेंगे छह कैमरे
बस स्टैंड क निगरानी सीसीटीवी से की जाएगी। परिसर में आधुनिक छह कैमरे लगाएं जाएंगे। एक कैमरा बस स्टैंड स्थित मंदिर के पास लगाया जाएगा और एक कैमरा दूसरी तरफ लगाया जाएगा। चार कैमरे प्लेटफार्म पर लगाए जाएंगे, ताकि बस में चढ़ते व उतरते समय संदिग्ध, चोरों, जेब कतरों की पहचान हो सके और उन्हें रोका जा सके। बस स्टैंड परिसर में कई बार चोरी और जेब काटने की वारदातें हो चुकी हैं। कैमरे लगने से ऐसी वारदातों पर अंकुश लगाने में काफी सहायता मिलेगी। वहीं किसी का सामान छूटने, बच्चों व अन्यों के लापता होने पर कार्रवाई में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed