फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   ITI: Fourth phase of admission process begins, Yamunanagar

आईटीआई : दाखिला प्रक्रिया का चौथा चरण शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
ITI: Fourth phase of admission process begins, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। आईटीआई में दाखिला का चौथा चरण बुधवार को शुरू हो गया। इस दौरान विभाग के पोर्टल पर सीट दिखा दी गईं। इसके साथ चौथे चरण के लिए कॉउंसलिंग शुरू हो गई है। पहले दिन कम ही विद्यार्थी पहुंचे। इस दौरान विद्यार्थियों ने त्रुटियों सहित ट्रेड में बदलाव करवाया।
पहले के चरणों में मनपसंद ट्रेड न मिल पाने विद्यार्थियों ने रुझान के मुताबिक आवेदन किया। यह चरण 18 नवंबर तक चलेगा। इसके बाद 15 नवंबर को विद्यार्थियों को सीट अलॉट की जाएगी। फीस भरने की अंतिम तिथि 18 नवंबर होगी। इस दौरान पोर्टल ने भी थोड़ा बहुत परेशान किया। परंतु नियमित रूप से शाम पांच बजे तक प्रक्रिया चली।
विज्ञापन

इस साल आईटीआई में दाखिला लेने के लिए रिकार्ड पंजीकरण हुआ है। एक सीट के लिए औसतन दस विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। आवेदन के अनुरूप विद्यार्थियों का रुझान नहीं सामने आया है। पहले चरण से ही विद्यार्थियों की उपस्थिति कम रही है। विभाग की योजना के अनुसार दाखिला प्रक्रिया चार चरणों में होनी थी। विद्यार्थियों का रुझान व तीन चरणों में दाखिला कम होने के चलते विभाग ने पांच चरण करवाने का शेड्यूल जारी किया है। चौथे चरण के पहले दिन भी बहुत कम विद्यार्थी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दाखिला का चौथे चरण 18 नवंबर तक चलेगा। इस चरण के शेड्यूल के अनुसार 10 से 12 नवंबर तक ट्रेड मेंबदलाव स्वीकार किए जाएंगे। इस दौरान विद्यार्थी दाखिला व सीट के लिए आवेदन करेंगे। इसके बाद 15 नवंबर को चौथी मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। इसी के साथ ही दस्तावेज जांच शुरू की जाएगी। 15 से 17 तक दस्तावेजों की जांच होगी। वहीं फीस भरने की अंतिम तिथि 18 नवंबर होगी। इस चरण के दौरान शनिवार और रविवार को अवकाश रहेगा। इस दौरान संस्थान बंद रहेंगे।
बनाए गए हैं सहायता केंद्र
दाखिला प्रक्रिया के दौरान संस्थान आने वाले विद्यार्थियों को परेशानी न हो, इसके लिए आईटीआई में सहायता केंद्र बनाए गए हैं। प्रिंसिपल मनदीप सिंह ने बताया कि विद्यार्थियों की सुविधा के लिए छह सहायता केंद्र बनाए गए हैं। छह टीम इसके लिए नियुक्त की गई हैं। प्रत्येक टीम में तीन तीन सदस्य शामिल हैं।

बुधवार को चौथे चरण की प्रक्रिया शुरू हुई। इस दौरान विद्यार्थियों ने रुझान के अनुसार दाखिला के लिए आवेदन किया है। 15 नवंबर को मेरिट सूची जारी कर विद्यार्थियों को सीट अलॉट की जाएगी। फीस भरने की अंतिम तिथि 18 नवंबर होगी। - मनदीप सिंह बेनीवाल, प्रिंसिपल, आईटीआई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed