फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   ITI: 202 students did not take admission on the last day, Yamunanagar

आईटीआई : अंतिम दिन 202 विद्यार्थियों ने नहीं लिया प्रवेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
ITI: 202 students did not take admission on the last day, Yamunanagar
आईटीआई में प्रवेश के लिए पहुंचा विद्यार्थी। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। आईटीआई में अपेक्षा के अनुरूप दाखिला न होने पर विभाग हर चरण की अंतिम तिथि बढ़ा रहा है। तीसरे चरण में भी विभाग अंतिम दिन बढ़ा दिया। सोमवार को अंतिम दिन तीसरे चरण की सूची में से 245 विद्यार्थियों के दस्तावेजों की जांच होनी बाकी थी। इनमें मात्र 43 विद्यार्थी ही संस्थान पहुंचे। दस्तावेज पूरे न होने के कारण तीन के आवेदन रदद् कर दिए गए। वहीं 202 विद्यार्थी दाखिला नहीं लेने आए।
विभाग की ओर से रविवार तक तिथि बढ़ाने की कोई सूचना जारी नहीं की गई थी। सोमवार सुबह विभाग की ओर से सोमवार को भी दस्तावेज जांच करने के आदेश जारी किए। शेड्यूल के मुताबिक सोमवार को केवल फीस जमा की जानी थी। विभाग ने सुबह अधिसूचना जारी कर दस्तावेज जांच व फीस भरने दोनों कार्य साथ करने की निर्देश दिए। इस पर सोमवार को भी दोनों कार्य साथ किए गए। इस दौरान कई विद्यार्थी फीस जमा करवाने से वंचित रह गए हैं।
विज्ञापन

वहीं अपेक्षा के अनुरूप दाखिला न होने पर विभाग अंतिम तिथि बढ़ा सकता है। विभाग की ओर से पहले और दूसरे चरण में भी अतिरिक्त दिन देकर प्रक्रिया करवाई थी। हालांकि विभाग को अपेक्षाकृत रूझान नहीं मिला था। इस बार भी विभाग अंतिम तिथि बढ़ाने की योजना बना रहा है। संभव है कि इसके बारे में मंगलवार सुबह तक आदेश जारी कर दिए जाएं। फिलहाल देर रात तक इसके संबंधी आदेश नहीं आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग की ओर से सोमवार को भी विद्यार्थियों के दस्तावेज जांचने के निर्देश सुबह जारी किए थे। अंतिम दिन भी विद्यार्थियों दस्तावेज जांच कर 40 को प्रवेश दिया गया। इस दौरान कुल 43 विद्यार्थी पहुंचे थे। अभी अंतिम तिथि बढ़ाने संबंधी सूचना नहीं आई है। यदि सूचना आती है तो उसके अनुसार काम किया जाएगा। मनदीप सिंह बेनीवाल, प्राचार्य, आईटीआई यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed