फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   It won't be difficult to run the house

हाउस चलाने में मुश्किल नहीं होगी चेयरपर्सन की राह, समर्थन देन को चार आजाद पार्षदों ने किया संपर्क

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
It won't be difficult to run the house
यमुनानगर। नगरपालिका साढौरा के लिए चुनकर आई भाजपा चेयरमैन शालिनी शर्मा को सदन चलाने के लिए ज्यादा परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। सदन में कोई भी प्रस्ताव पास कराने के लिए चेयरपर्सन को सात पार्षदों का साथ चाहिए जो उन्हें आसानी से मिल जाएगा।
विज्ञापन

भाजपा के चार पार्षद चुनाव जीत कर आए हैं। वार्ड-6 से चुनकर आए नैब सिंह को भाजपा समर्थित उम्मीदवार बता रही हैं। इसके अलावा चार अन्य वार्डों के पार्षदों ने शालिनी शर्मा को समर्थन देने के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष समेत अन्य नेताओं से संपर्क किया है। इनेलो के भी दो पार्षद जीत कर आए हैं। इन दोनों का समर्थन मिले या न मिले इससे भाजपा को कोई फर्क नहीं पड़ता। शालिनी शर्मा सीधे चेयरमैन का चुनाव जीत कर आई हैं इसलिए पांच साल तक उनकी कुर्सी को कोई खतरा नहीं है।
विज्ञापन

बाक्स
हार-जीत पर मंथन करने में जुटे नेता
कांग्रेस ने नपा चुनाव पार्टी सिंबल पर नहीं लड़ा। कांग्रेस समर्थित निशा अग्रवाल चेयरमैन का चुनाव हार गईं। इसके अलावा कांग्रेस का एक भी पार्षद चुनाव नहीं जीता है। इस चुनाव में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा। इससे पार्टी को काफी किरकरी हो रही है। वहीं इनेलो भले ही दो पार्षदों को जिताने में सफल रही, लेकिन वह भाजपा व कांग्रेस प्रत्याशियों को एक दो वार्ड में छोड़ कहीं भी टक्कर देते नहीं दिखे। आप का पार्टी चिह्न पर यह पहला चुनाव था। उनका कोई पार्षद या चेयरमैन भले ही न जीता हो लेकिन उनकी प्रत्याशी सीमा सैनी 1164 वोट लेकर चौथे स्थान पर रहीं। अब सभी पार्टियों के नेता हार जीत पर मंथन करने में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
मुख्यमंत्री से मिलीं चेयरमैन शालिनी
साढौरा। नगरपालिका चुनावों में जीत के बाद चेयरमैन शालिनी शर्मा वीरवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल से चंडीगढ़ में मिलीं। मुख्यमंत्री ने शालिनी शर्मा को जीत की बधाई दी। वहीं शालिनी शर्मा ने पार्टी का प्रत्याशी बनाए जाने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया। मनोहर लाल ने चेयरमैन को पूरी जिम्मेदारी के साथ सरकार की सबका साथ सबका विकास की नीति को आगे बढ़ाते हुए जनता की सेवा करने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा की नीतियों पर विश्वास रखते हुए उनको नगर निकाय की सत्ता सौंपी है। जनता का विश्वास कायम रखना बहुत जरूरी है और शहर के विकास के लिए किए जा रहे कार्यों को आगे बढ़ाना है। इस जीत पर उन्होंने साढौरा के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को भी बधाई दी। नवनियुक्त चेयरमैन ने मुख्यमंत्री से मिलकर साढौरा की समस्याओ के बारे में बात की और जल्द ही अस्पताल का निर्माण करवाने को लेकर भी बातचीत हुई। इस मौके पर शालिनी शर्मा के पति राहुल ऊर्फ मोनू, भाजपा नेता सुमंत जैन, नरेश बिंदल, निखिल बिंदल उनके साथ मौजूद रहे।

-----
आजाद उम्मीदवारों ने संपर्क किया है : राजेश सपरा
भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने बताया कि भाजपा साढौरा के विकास के लिए सभी वार्डों के पार्षदों को साथ लेकर एक समान विकास कार्य कराएगी। चेयरमैन को सभी वार्डों से वोट मिली है। पांच पार्षद हमारे पास हैं। चार अन्य आजाद पार्षदों ने भी समर्थन के लिए हमसे संपर्क किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed