फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   It is important to openly discuss AIDS, Yamunanagar

एड्स पर खुलकर चर्चा करना जरूरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
It is important to openly discuss AIDS, Yamunanagar
प्रतियोगिता के दौरान मौजूद विद्यार्थी और अध्यापक। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुुर। राजकीय महाविद्यालय अहड़वाला में रेड रिबन क्लब के तत्वाधान में विश्व एड्स दिवस के तहत जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत महाविद्यालय में अनेक गतिविधियां करवाई जा रही हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को स्लोगन लेखन, पोस्टर मेकिंग कराने के साथ जागरूकता रैली निकाली गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यकारी प्राचार्य डॉ. सुनील तनेजा ने किया। डॉ. तनेजा ने कहा कि महाविद्यालय में आयोजित गतिविधियां व प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों की जानकारी बढ़ती है। डॉ. रमेश धारीवाल ने कहा कि मौजूदा समय में समाज को कुरीतियों से निकलने की आवश्यकता है, इसके लिए सब को मिलकर प्रयास करना होगा। उन्होंने कहा कि एड्स की बीमारी पर खुलकर चर्चा करने की आवश्यकता है, जिससे समाज के लोग इस प्रकार की भयानक बीमारियों से बच सकें।
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं के परिणाम
स्लोगन प्रतियोगिता में बीए तृतीय वर्ष की मोना ने पहला, बीए तृतीय वर्ष के सुमित ने दूसरा और बीए तृतीय वर्ष के सूरज ने तीसरा स्थान हासिल किया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में बीकॉम द्वितीय वर्ष की नैंसी गिल ने पहला, बीकॉम सीएवी प्रथम वर्ष की दिशा ने दूसरा और बीकॉम प्रथम वर्ष की करुणा सैनी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिताओं में डॉ. मनीषा मोर, प्रोफेसर करण, प्रोफेसर अमित कपूर, प्रोफेसर आरती अरोड़ा, प्रोफेसर अमित कुमार, प्रोफेसर अमरपाल ने निर्णाय मंडल की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed