फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   It is important to know the rights for women empowerment, Yamunanagar

महिला सशक्तिकरण के लिए अधिकार जानना जरूरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
It is important to know the rights for women empowerment, Yamunanagar
दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते अतिथि। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। डीएवी गर्ल्स कॉलेज के वाणिज्य विभाग, पीडीपी, प्लेसमेंट सेल व वुमन सेल के संयुक्त तत्वाधान में बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं पर प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। वक्ताओें ने महिला सशक्तिकरण के लिए अधिकारों की जानकारी होना जरूरी बताया।
फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया की शाखा यमुनानगर से आई डॉ. अंजना तलूजा, आईसीटी एकेडमी चेन्नई के क्षेत्रीय अधिकारी बी राघवा श्रीवासन व स्टेट हेड कमेलश कुमार सिंह ने बतौर वक्ता शिरकत की। कॉलेज की कार्यवाहक प्रिंसिपल डॉ. आभा खेत्रपाल, वाणिज्य विभाग अध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र कौर, पीडीपी व प्लेसमेंट सेल कनवीनर डॉ. रचना सोनी, वुमन सेल कनवीनर डॉ. मीनाक्षी सैनी ने संयुक्त रूप से अध्यक्षता की।
विज्ञापन

डॉ. अंजना तलूजा ने कहा कि भारत में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए उन्हें अधिकारों की जानकारी देना जरूरी है। बी राघवा श्रीवासन ने कहा कि देश में नारी को सशक्त बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं, जिसका परिणाम भी देखने को मिल रहा है। कमलेश कुमार सिंह ने कहा कि महिला अधिकारों और समानता का अवसर पाने में महिला सशक्तिकरण ही अहम भूमिका निभा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सशक्तिकरण महिलाओं को सिर्फ गुजारे भत्ते के लिए ही तैयार नहीं करता, बल्कि अपने अंदर नारी चेतना को जगाने और सामाजिक अत्याचारों से मुक्ति पाने का माहौल भी तैयार करता है। डॉ. आभा खेत्रपाल ने कहा कि आज के आधुनिक समय में महिला सशक्तिकरण एक विशेष चर्चा का विषय है। हमारे आदि ग्रंथों में नारी के महत्व को मानते हुए बताया गया है कि जहां नारी की पूजा की जाती है, वहां देवताओं का वास होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed