फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Internet closed for six days after Bhakiyu's demonstration started in half an hour

भाकियू के प्रदर्शन के बाद छह दिन से बंद इंटरनेट आधे घंटे में हुआ शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Internet closed for six days after Bhakiyu's demonstration started in half an hour
इंटरनेट सेवा बंद होने पर तहसील कार्यालय में नारेबाजी करते किसान। - फोटो : Yamuna Nagar
रादौर। तहसील कार्यालय में छह दिन से सर्वर डाउन होने से लोगों के काम अटक गए हैं, जिसे लेकर लोगों में भारी रोष है। शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। ऐसे में ग्रामीणों ने दूसरे दिन भी सरकार व प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी की। दूसरे दिन भारतीय किसान यूनियन ने मोर्चा संभाला। यूनियन जिला प्रधान संजू गुंदयाना व जिला युवा अध्यक्ष संदीप टोपरा के नेतृत्व में किसानों ने तहसील परिसर में जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान तहसीलदार व नायब तहसीलदार तहसील में नहीं थे। किसानों के प्रदर्शन करने की सूचना पर प्रशासन के हाथ पांव फूल गए, जिसके बाद जिसके 30 मिनट के भीतर आनन फानन में इंटरनेट सेवा बहाल हो। यही इतना नहीं प्रदर्शन के बाद डाउन सर्वर भी शुरू हो गया।
विज्ञापन

भाकियू अध्यक्ष संजू गुंदयाना ने कहा कि यह तकनीकी खराबी है, जो कभी कभी आ जाती है, लेकिन इसे गंभीरता से न लेना लापरवाही है। संजू ने कहा कि छह दिन से लोग कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। कर्मचारी व अधिकारी लोगों को सर्वर डाउन होने की बात कह कर वापस भेज रहे थे। जब लोगों ने इसका विरोध किया, तो अधिकारियों ने इसे गंभीरता से लिया। यही कारण है कि प्रदर्शन के आधे घंटे के भीतर समस्या का समाधान हो गया। संजू ने कहा कि अधिकारी व कर्मचारी लोगों को परेशान करना बंद करें, यदि ऐसा दोबारा किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। वहीं इस बारे में तहसीलदार रादौर सुरेश कुमार ने कहा कि इंटरनेट सेवा बहाल हो गई है। यह तकनीकी खराबी थी, जिसके समाधान के लिए कर्मचारी लगे हुए थे। उन्होंने कहा कि प्रयास रहेगा कि दोबारा लोगों को ऐसी परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed