फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   intermittent rain

रात भर रुक-रुक कर हुई बारिश, तापमान गिरा, ठिठुरन बढ़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
intermittent rain
intermittent rain - फोटो : Yamuna Nagar
जिले में रुक-रुककर हो रही बारिश से मौसम में ठिठुरन बढ़ गई है। वीरवार को पूरे दिन तेज हवा के साथ हल्की हल्की बारिश होती रही। शाम के समय ठंड और अधिक बढ़ गई। बारिश से पारा चार डिग्री नीचे आ गया है। दिनभर में 6.5 एमएम की बारिश रिकॉर्ड की गई। वही अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम 10 डिग्री तक पहुंच गया। जो सामान्य से 4 डिग्री कम है। अगले पूरे सप्ताह न्यूनतम तापमान में और ज्यादा गिरावट होगी, जो 8 डिग्री तक पहुंच सकता है। वही बारिश से शहर में गंदगी और कीचड़ से भी बुरा हाल हो गया है।
विज्ञापन

बारिश से खेतों में भी टमाटर, मटर और आलू की फसलों को नुकसान का अंदेशा जताया जा रहा है। जबकि गेहूं की फसल के लिए यह बारिश फायदेमंद साबित हो रही है। हालांकि जहां पर एक दो दिन के भीतर बिजाई की है, वहां पौधे के अंकुर होने में परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह से ही बारिश का क्रम जारी है। रात भर रुक- रुककर हल्की बारिश होती रही। गुरुवार तड़के भी बारिश हुई। करीब साढ़े आठ बजे धूप खिली तो लगा मौसम खुलेगा, लेकिन कुछ देर बाद बजे फिर से आसमान में काले बादल छा गए। दिन में ही रात जैसा दृश्य नजर आने लगा। घरों में लाइटें जलानी पड़ी और वाहन भी लाइट जलाकर सड़कों पर चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश के चलते शहर का बुरा हाल रहा। सड़कों पर कई जगह बारिश का पानी भर गया था। करनाल रोड पर कई जगह सड़क और खड़ंजे पर पानी भरा था। इससे स्कूल के छात्र-छात्राओं को परेशानी उठानी पड़ी। कई सड़कों पर कीचड़ और गंदगी से बुरा हाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed