{"_id":"6171d36b16a89727b51d9dee","slug":"innocent-devika-died-due-to-injuries-in-the-couple-s-fight-not-falling-from-the-bed-yamuna-nagar-news-knl87257788","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेड से गिरने पर नहीं, दंपती में हुई मारपीट में चोटें लगने से हुई थी मासूम देवीका की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेड से गिरने पर नहीं, दंपती में हुई मारपीट में चोटें लगने से हुई थी मासूम देवीका की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दंपती के बीच हुए विवाद में चोटिल मासूम बेटी की मौत के मामले में पुलिस ने मां की शिकायत पर आरोपी पिता के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। घटना के तीन माह बाद आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस की ओर से यह कार्रवाई की गई है।
जगाधरी शहर पुलिस को दी शिकायत में मूल रूप से नई दिल्ली की उत्तमनगर निवासी पूनम ने बताया कि उसने साल 2015 में उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के मंडी गेट निवासी निखिल कुमार के साथ प्रेम विवाह किया था। इसके बाद वे जगाधरी आ गए और तेजली गेट के पास किराए के मकान में रहने लगे। आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद ही पति निखिल शराब के नशे में अक्सर झगड़ने लगा। इसी बीच वर्ष 2020 में उसने बेटी को जन्म दिया। इसके बाद से विवाद और बढ़ गया। आरोप है कि अक्सर निखिल मारपीट करता था, जिसमें कई बार बेटी देविका को भी चोट लगी। 17 जुलाई 2021 को भी निखिल ने उसके साथ मारपीट की और धक्का दिया, जिससे वह अपनी बेटी देविका सहित नीचे गिर गई। इसके बाद आरोपी ने उसे लात-घूसे मारे, जिससे देविका भी गंभीर रूप से चोटिल हो गई। बेटी के पेट में दर्द रहने और सूजन होने के बाद 22 जुलाई को वह डाक्टर के पास लेकर गई, जहां बताया गया कि बच्ची को गंभीर चोट आई है। इसके बाद 25 जुलाई को जब वह रसोई में खाना बना रही थी तो बच्ची बेड से गिर गई। उसे अस्पताल लाया गया, जहां से पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया। उस दौरान दंपती ने बेड से गिरने पर बेटी के चोटिल होने का पुलिस को बयान दिया था। तीन दिन उपचार के बाद 28 जुलाई को बेटी देविका की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया था। तीन माह बाद आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पीठ, सिर व छाती में लगी चोटों को देविका की मौत की वजह बताई गई है। इसके आधार पर पुलिस ने अब आरोपी पिता के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है।