फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Industry Business Board held digital / video conference meeting

उद्योग व्यापार मण्डल ने वीडियो कांफ्रेंस मीटिंग की

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2020 06:37 PM IST
विज्ञापन
Industry Business Board held digital / video conference meeting
उद्योग व्यापार मण्डल के कार्यकारी अध्यक्ष संजय मित्तल । - फोटो : AMAR UJALA
यमुनानगर
विज्ञापन
उद्योग व्यापार मण्डल के कार्यकारी अध्यक्ष संजय मित्तल ने व्यापारियों की तरफ से आवाज उठाते हुए डिजिटल तरीके से वीडियो कांफ्रेंस मीटिंग ली। जिसमे व्यापारिक विषयों व सामाजिक विषयों पर चर्चा की गई। इस दौरान मंडल अध्यक्ष महेंद्र मित्तल के आगे सभी व्यापारियों ने अपनी समस्याएं रखी। व्यापारियों ने कहा कि लॉक डाउन के कारण फैक्ट्री और दुकाने बंद हैं। हम बिजली के बिल कैसे दें। कर्मचारी को तनख्वाह कैसे दें। खुद के खर्चे निपटाने मुश्किल हो रहे हैं। जिसमे बैंकों की किस्त व ब्याज भी हैं। इसके लिए सरकार की तरफ से व्यापारिक वर्ग को आर्थिक सहायता दी जानी चाहिए। आम कर्मचारी वर्ग को सरकार की तरफ से काफी सुविधाएं मिल भी रही हैं। बैंकों के ब्याज व किस्त बैंक वाले काट रहे हैं। जिसको लेकर व्यापारिक वर्ग बहुत दुविधा में हैं। व्यापारी संजीव गुप्ता ने सीजनल काम में हो रहे नुकसान पर अपने विचार रखे। व्यापारी संजय विग ने बच्चों के अभिभावकों के शोषण पर रोष जाहिर किया। उन्होंने कहा कि प्राइवेट स्कूल संचालक सरकार की नियमावली को नहीं मान रहे हैं। अभिभावकों का शोषण कर रहे हैं। जो अभिभावक लॉक डाउन के समय फीस नहीं जमा करवा पा रहे। उन पर भी दबाव बनाया जा रहा हैं। सरकार को चाहिए अभिभावकों का शोषण होने से बचाया जाए।  सारे विषयों पर विचार करे। महेंद्र मित्तल ने कहा कि इन सब विषयों को लेकर जिला उपायुक्त के माध्यम से प्रधान मंत्री और मुख्य मंत्री को मांग पत्र भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार लॉक डाउन अवधि के सभी फैक्ट्री के बिजली के बिल फिलहाल 3 महीने के लिए माफ किया जाए, अभिभावकों का शोषण नहीं होने दिया जाएगा, लॉक डाउन खुलने के पश्चात सरकार से बातचीत कर विषय को सुलझाया जाएगा। किसी भी अभिभावक का शोषण नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि अगर कोई बैंक किसी आमजन या व्यापारिक वर्ग पर तानाशाही नीति चलाएगा तो यह सहन नहीं किया जाएगा। सरकार को ज्ञापन के द्वारा जानकारी दी जाएगी और लॉक डाउन खुलने के बाद अधिकारियों से निजी रूप से मिलकर समस्याओं का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed