{"_id":"62b0da34f8fed35dc154c508","slug":"increasing-population-decreasing-buses-yamuna-nagar-news-knl112155467","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ती आबादी, घटती बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ती आबादी, घटती बसें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनानगर। राज्य की आबादी लगभग सवा तीन करोड़ को पार कर चुकी, मगर हरियाणा रोडवेज बसों का बेड़ा बढ़ने की बजाय आबादी के आगे और सिकुड़ गया। 3252 बसों में से 2857 ऑनरूट बसें ही सड़कों पर दौड़ रही हैं। इनमें से 15 फीसदी बसें ऐसी हैं जिन्हें संजीवनी की जरूरत है। ये बसें समय-समय पर जवाब भी दे देती हैं।
बता दें इन बसों में औसतन 15 लाख यात्री ही सफर कर पा रहे हैं। लॉकडाउन से पूर्व औसतन 21 लाख यात्री बसों में सफर किया करते थे। बसों का भारी टोटा हो जाने से यात्रियों की संख्या भी घट गई। जिसके चलते रोडवेज साल दर साल घाटे में जा रहा है। जबकि आबादी के हिसाब से डिपो में लगभग 14 हजार बसों की आवश्यकता है।
195 सर्विस और 200 खड़ी स्पेयर में
विभागीय आंकड़ों के मुताबिक राज्य में रोडवेज के कुल 24 डिपो में 11 सब डिपो (डबवाली, नारायणगढ़, कालका, तोशाम, गोहाना, सफीदों, पेहवा, हांसी, लोहरू, टोहाना व बहादुरगढ़) शामिल हैं। जिनमें 3252 बसों में से 2857 बसें ऑनरूट रहती हैं। वहीं डिपो 195 सर्विस और 200 बसें स्पेयर में खड़ी रहती हैं। इसके अलावा रोडवेज डिपो में कर्मचारियों का भी भारी कमी है। राज्य में लगभग 14 हजार कर्मचारी हैं। जिनमें कुल परिचालक 5429 हैं। जिनमें 2984 ऑनरूट रहते हैं, इसी तरह तथा कुल चालक 6159 व ऑनरूट 2585 हैं। उधर ऑल हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ के राज्य महासचिव प्रताप भनवाल का कहना है राज्य में बसों की भारी कमी है। डिपो की यूनियन हमेशा राज्य में बसों की संख्या बढ़ाने के लिए अपनी मांग उठाती रही है। मौजूदा समय में आबादी के हिसाब से 14 हजार बसों की आवश्यकता है।
विज्ञापन
कौन से जिले में कितनी बसें
डिपो कुल बसें ऑनरूट
चंडीगढ़ 94 72
पानीपत 125 112
दिल्ली 81 79
यमुनानगर 135 122
गुरुग्राम 139 107
पलवल 87 65
सिरसा 168 161
अंबाला 178 155
कैथल 109 105
पंचकूला 132 118
करनाल 113 129
फरीदाबाद 103 83
भिवानी 131 129
रोहतक 187 170
सोनीपत 178 131
नारनौल 116 108
जींद 162 124
रेवाड़ी 137 132
कुरुक्षेत्र 143 123
हिसार 225 198
चरखी दादरी 117 111
फतेहाबाद 154 142
नूह 80 64
झज्जर 155 137
कौन से जिले में कितने परिचालक-चालक
डिपो कुल परिचालक ऑनरूट कुल चालक ऑनरूट
चंडीगढ़ 138 59 144 60
पानीपत 196 114 214 95
दिल्ली 150 84 181 80
यमुनानगर 193 120 222 114
गुरुग्राम 263 129 335 99
पलवल 107 62 143 50
सिरसा 251 164 282 142
अंबाला 278 152 273 140
कैथल 187 125 257 153
पंचकूला 180 99 210 86
करनाल 262 137 275 127
फरीदाबाद 198 95 293 78
भिवानी 253 136 249 124
रोहतक 371 178 352 139
सोनीपत 288 136 320 88
नारनौल 230 126 237 118
जींद 241 131 272 95
रेवाड़ी 230 150 234 118
कुरुक्षेत्र 127 62 286 116
हिसार 339 191 369 159
चरखी दादरी 245 121 304 108
फतेहाबाद 209 136 259 116
नूह 117 68 142 60
झज्जर 265 144 304 120
हम बसों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ा रहे हैं। 809 बसों में से गुरुग्राम एचआरईसी में 40-40 बसों को तैयार किया जा रहा है। इसके अलावा 1,000 और बसों का टेंडर लगाया हुआ है। इन्हें तैयार करवाने की बजाय बनी बनाई बसें खरीदेंगे। हरियाणा रोडवेज बस जनता का जहाज है, ऐसे में यात्रियों को और बेहतर सुविधा देंगे।
- मूलचंद शर्मा, परिवहन मंत्री।