फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Increasing figure of death of corona infected patients in district, death of an infected elderly woman

जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत का बढ़ रहा आंकड़ा, एक संक्रमित वृद्ध महिला की हुई मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
Increasing figure of death of corona infected patients in district, death of an infected elderly woman
यमुनानगर। जिले में कोरोना संक्रमण इतना भयावह हो गया है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि मार्च माह में लगभग छह लोगों की मौत कोरोना से हो गई है। शुक्रवार को भी एक वृद्ध महिला की मौत हो गई है। जबकि पिछले 26 दिनों से कोरोना संक्रमितों की संख्या 10 गुना बढ़ी है। एक मार्च को नौ संक्रमित मिले थे। वहीं 88 कोरोना संक्रमित मिले हैं। ऐसे में रिकवरी रेट भी पहले से 7 प्रतिशत गिर गया है। पूर्व में रिकवरी रेट लगभग 98 प्रतिशत तक पहुंच गया था। लेकिन अब यह 91.08 प्रतिशत पर आकर रुक गया है। कोरोना संक्रमित 54 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिले में अब तक कुल 8121 संक्रमित मरीज मिले हैं, जिनमें से 7397 स्वस्थ हो चुके हैं। यही नहीं एक्टिव मरीजों की संख्या भी 562 हो गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, रामपुरा जाट्टान निवासी 75 वर्षीय महिला की मौत कोरोना से हो गई। परिजनों ने बताया कि महिला को अन्य बीमारियों के चलते जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर ईएसआई कोविड अस्पताल में भर्ती कर दिया। हालात में सुधार नहीं हुआ तो चिकित्सकों ने मुलाना रेफर कर दिया। जहां पर वीरवार की देर शाम को महिला की मौत हो गई। सरकारी गाइडलाइन के तहत निगम कर्मियों ने शव का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

आठ संक्रमित की हालत गंभीर
जिले में कोरोना का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। ऐसे में रिकवरी मरीजों की संख्या पहले से भी घट रही है। ईएसआई कोविड-19 अस्पताल में 40 संक्रमित मरीज भर्ती है। जिनमें से 20 मरीजों को ऑक्सीजन लगा हुआ है। जबकि आठ संक्रमित मरीजों की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। जिले में 562 एक्टिव केस पिछले 26 दिनों में हो गए है, जिनमें 466 संक्रमितों को होम आइसोलेट किया गया है। इनमें से 25 एक्टिव केस दूसरे जिले व राज्यों के अस्पतालों में भर्ती हैं। जबकि 70 संक्रमितों को जिले के कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया है। कार्यवाहक सिविल सर्जन डॉ. दीपिका ने बताया कि शुक्रवार को कोविड-19 जांच टीम द्वारा 602 सैंपल लिए गए। अभी तक कुल 2,37,025 सैंपल लिए जा चुके हैं, जिनमें से 2,26,475 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 2135 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन जगह मिले संक्रमित मरीज
कृष्णा नगर से दो केस, विश्वकर्मा चौक, गांव बनकट, गांव नवाजपुर, मॉडल टाउन से पांच केस, लक्ष्मी नगर, मॉर्डन कॉलोनी, गांव बुडिया से सात केस, गांव कूलपुर, जम्मू कॉलोनी से दो केस, गुलाब नगर, तीर्थ नगर, गांव तेजली, गांव कांजनू, जैन नगर, श्यामनगर, प्रोफेसर कॉलोनी, सेक्टर-17 जगाधरी से तीन केस, न्यू हमीदा कॉलोनी, बिशन दास कॉलोनी, लक्ष्मी नगर, पेपर मिल कॉलोनी, गांव मुस्ताफाबाद, अशोक विहार, आनंद विहार, गांव थाना छप्पर, गांव छछरौली, गांव दामला, शुगर मिल कॉलोनी से दो केस, रामनगर जगाधरी, लक्ष्मी नगर कैंप, गांव दयालगढ़, पेपर मिल कॉलोनी, न्यू मार्केट, गांव भेडथल, देवी भवन बाजार जगाधरी, रघुनाथपुरी, गांव खेड़ा खुर्द, गांव जठलाना, वीना नगर, नजदीक बाईपास कैंप, शिवपुरी बी, गांव बहादुरपुर, लक्ष्मी नगर कैंप, पुराना हमीदा, गांव ज्ञानेवाला, गांव साढौरा, गांव दुसानी, समाधवाली गली जगाधरी, शास्त्री कॉलोनी, गांव ममीदी, गांव नाहरपुर, जैन नगर, चोपड़ा गार्डन, प्रोफेसर कॉलोनी, गुरु अर्जुन नगर, इंडस्ट्री एरिया, जोगिंदर नगर, हरी प्रसाद कॉलोनी, प्रोफेसर कॉलोनी, बैंक कॉलोनी, मधु कॉलोनी, गली नंबर-एक प्रेम नगर, गुलाब नगर, गांव नमदारपुर, गांव छछरौली, विष्णु गार्डन, विकास नगर, राजिंद्र नगर, आनंद मैटल जगाधरी से दो केस आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed