फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Incident at the departmental officer Npenge

हादसा होने पर नपेंगे विभागीय अधिकारी

Fri, 09 May 2014 01:00 AM IST
अमर उजाला यमुनानगर
अमर उजाला यमुनानगर Updated Fri, 09 May 2014 01:00 AM IST
विज्ञापन
Incident at the departmental officer Npenge
यमुनानगर। जिले में सरकारी विभागों की लापरवाही से हादसा होने पर अब संबंधित विभाग के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया जाएगा। वीरवार को उपायुक्त मंदीप सिंह बराड़ की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा कमेटी की हुई बैठक में इसे कलमबद्ध करवाया गया है। विभागीय अधिकारियों को अल्टीमेटम दिया गया है कि वे 18 मई तक दुर्घटना की संभावित खतराें को दूर करें। इस डेड लाइन के बाद होने वाले सड़क हादसों की गाज अधिकारियों पर गिरेगी। बैठक में ओम सेवा संस्थान ने जिले से गुजरने वाले नेशनल हाईवे, स्टेट हाईवे और अन्य मुख्य सड़काें पर दुर्घटना को आमंत्रण दे रहे सूखे और झुके हुए पेड़ों तथा ब्लाइंड कर्व को प्रोजेक्टर के माध्यम से उजागर किया। बैठक में सड़क किनारे खड़े सूखे और झुके हुए पेड़ों को अब तक नहीं काटे जाने पर उपायुक्त ने वन विभाग के अधिकारियों को क्लास लगाई।
विज्ञापन

बैठक में  जगाधरी के एसडीएम डॉ. आदित्य दहिया, बिलासपुर  एसडीएम अश्वनी मैंगी, जीएम रोडवेज  लाजपत राव, नगराधीश नवीन आहूजा, सहायक आयुक्त डॉ. प्रियंका सोनी दहिया, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय विरेंद्र विज, ओम सेवा संस्थान के अध्यक्ष सुशील आर्य, स्कूल, कॉलेज एसोशिएशन के अध्यक्ष मनोरंजन सिंह साहनी सहित पुलिस विभाग व जिला के संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन

बाक्स-
गठित कमेटी करेगी स्कूली बसों की जांच
बैठक में स्कूली वाहनों के हादसों को रोकने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। इसके तहत जिला और सबडिवीजन स्तर पर कमेटी का गठन कर स्कूल की बसों की चेकिंग की जाएगी। उपायुक्त ने स्कूल संचालकों को निर्देश दिए कि वे बच्चों के लिए अपने स्कूलों में पर्याप्त वाहन उपलब्ध कराएं और अनुभवी चालकों को ही भर्ती करें। उन्होंने कहा कि स्कूलो, कॉलेजों में रोड सेफ्टी क्लब बनाएं जाएं जिससे बच्चों को यातायात के नियमों की जानकारी मिल सके। साथ ही उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को असुरक्षित वाहनों और अप्रशिक्षित चालकों के भरोसे पर न छोड़ें। डीसी ने कहा कि आवश्यकता से अधिक बच्चों को बैठाने वाले ऑटो, कैब, वैन आदि वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा बैठक में डीसी ने यातायात को सुचारु रूप से चलाने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों तथा पुलिस विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईवे और सड़कों पर नहीं होने दें अतिक्रमण
डीसी ने कहा कि नेशनल हाईवे के साथ अन्य सड़कों पर संबंधित अधिकारी किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न होने दें। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले की सभी सड़कों पर खडे़ सूखे पेड़ों को तुरंत प्रभाव से नियमानुसार काटा जाए। ऐसे पेड़ों की छंटाई भी की जाए जिनकी टहनियां सड़क पर आ रही हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि नेशनल हाईवे एसडीओ को निर्देश दिए कि वे नेशनल हाईवे के मुख्य स्थानों पर तथा छछरौली-पांवटा रोड टर्न पर साइन बोर्ड जल्द से जल्द लगाया जाए।

ट्रॉली में छह फुट ऊंचाई तक ही भरे वजन

 डीसी ने सभी टैक्ट्रर-ट्रॉली मालिकों, चालकों को निर्देश दिए कि वे अपनी ट्रॉली की फर्श से छह फुट की ऊंचाई तक ही वजन भरें। उन्होंने वाहन चालकों को निर्देश दिए कि जंगली जानवरों की सुरक्षा के लिए जगाधरी-पांवटा रोड पर नेशनल पार्क कलेसर के बीच धीमी गति से वाहन चलाए।

दो माह में पूरे होंगे सड़कों के कार्य
काफी समय से टेंडर और वर्क अलॉट होने के बाद अधर में लटके सड़कों के निर्माण कार्यों अब तेजी आने की उम्मीद है। बैठक में डीसी ने स्पष्ट कहा कि नगर निगम में 2.5 करोड़ रुपये के कार्य को अलॉट कर दिया गया है। यमुनानगर-जगाधरी की सड़कों के कार्य आगामी 2 महीनों में पूरे हो जाएंगे।


बगैर जीपीएस वाहनों का रजिस्ट्रेशन नहीं

आरटीए सचिव कैप्टन शक्ति सिंह ने बताया कि स्कूल बस या अन्य नए वाहन के रजिस्ट्रेशन पर जीपीएस अनिवार्य होगा अन्यथा उसका रजिस्ट्रेशन नहीं होगा। साथ ही नये वाहनों पर अगर चार कार्य दिवस के अंदर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगती है तो कंपनी से जुर्माना वसूल किया जाएगा।
 शिक्षण संस्थानों के प्रबंधकों को एसीपी का निर्देश

-स्कूली  वाहनों  के चालकों का कम से कम पांच साल पुराना  लाइसेंस हो।
- चालक  वाहन  चलाते समय लाइसेंस अपने पास रखें।
-वाहनों में निर्धारित सीट के अनुसार ही बच्चों को बैठाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed