{"_id":"68f37331b4fd3662897c1fbacea33888","slug":"in-road-accident-one-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक और ट्रैक्टर की टक्कर में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक और ट्रैक्टर की टक्कर में युवक की मौत
यमुनानगर
Updated Mon, 07 Oct 2013 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरनौल-पंचतीर्थी
विज्ञापन
मार्ग पर रविवार सुबह ट्रैक्टर-ट्राली और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में
बाइक सवार हरनौल निवासी संजीव की मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई रजनीश
घायल हो गया। घायल का उपचार शहर के गाबा अस्पताल में चल रहा है। मृतक युवक
के शव का पुलिस ने पोस्टमार्टम कर दिया है।
हरनौल निवासी संजीव चचेरे भाई रजनीश के साथ बाइक से किसी काम के लिए गोलनपुर गांव जा रहे थे। रास्ते में जैसे ही वह गोलनपुर गांव के नजदीक सामने से तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर-ट्राली के साथ उनकी बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बाइक दूर जा गिरी, वहीं बाइक सवार संजीव सड़क पर जा गिरा। ट्रैक्टर चालक संजीव को कुचलता हुआ निकल गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं मृतक का चचेरा भाई रजनीश सड़क पर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। रजनीश ने हादसे की सूचना परिजनों को दी। घटनास्थल पर अन्य लोगों की भीड़ लग गई। लोगों की मदद से घायल रजनीश को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में भिजवाया। पुलिस ने घायल रजनीश के बयान पर ट्रैक्टर ट्राली चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्जकर लिया है।