फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Impact of millers' strike on the markets

Yamuna Nagar News: मिलर्स की हड़ताल का मंडियों पर असर

Thu, 10 Oct 2024 06:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 10 Oct 2024 06:17 AM IST
विज्ञापन
Impact of millers' strike on the markets
यमुनानगर। मिलर्स की हड़ताल का अब मंडियों में असर दिखाई देना शुरू हो गया है। जिले की सभी मंडियां धान से फुल हो चुकी हैं। छह लाख क्विंटल से अधिक धान की खरीद होने के बावजूद अभी तक एक दाना भी उठान नहीं हुआ है। जिस कारण मंडियों में धान के चट्टे लग गए हैं। यदि, दो दिन और धान का उठान नहीं हुआ तो मंडियों में धान को रखने की जगह भी नहीं बचेगी।
विज्ञापन

साथी ही आढ़तियों को भी खासा नुकसान उठाना पड़ सकता है। इस बार धान की खरीद को लेकर पहले से ही तारीख बदलती रही है। धान की खरीद शुरू होने के बाद अपनी मांगों को लेकर मिलर्स हड़ताल पर चले गए। जिस करण धान की खरीद तो लगातार जारी है लेकिन, अभी तक उठान शुरू नहीं हुआ है। यमुनानगर जिले में अलग-अलग सभी 13 मंडियों में 6,44,440 लाख क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है। किसान लगातार धान लेकर मंडी में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

जगाधरी मंडी की बात करें तो अब तक 4818 गेटपास जारी हो चुके हैं। मंडी में 23,8280 लाख क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है लेकिन अब तक उठान नहीं हुआ है। पूरी मंडी में कहीं पर भी धान रखने की जगह नहीं बची है। उधर, प्रतापनगर की मंडी में अब तक 34 लाख कुंतल से अधिक की खरीद हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन बाद नहीं बचेगी जगह
मंडी के अफसरों का कहना है कि मंडी धान से फुल हो चुकी है। अभी सड़कों पर धान लग गया है। सड़कों के बीच में फुटपाथ पर भी धान के चट्टे लग गए हैं। यदि दो दिन तक उठान नहीं हुआ तो मंडी में इतनी जगह भी नहीं बचेगी। इससे किसानों के साथ-साथ आढ़तियों को भी नुकसान होगा। धान की खरीद को 17 फीसदी नमी के साथ किया गया जाता है। किसान अपने धान को बेचकर निकल गए जबकि धान बाहर ही सड़कों पर पड़ा है। इससे नमी कम हो रही है। यदि अधिक समय तक धान धूप में रहा तो नमी घट जाएगी। इससे धान के वजन पर भी प्रभाव पड़ेगा।

वर्जन
मिलर्स की हड़ताल के चलते धान का उठान नहीं हो पा रहा है। इस कारण मंडी में धान की खरीद को लेकर दिक्कतों का सामना करना पड़ रह है।
विशाल गर्ग, मंडी सचिव जगाधरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed