फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Illegally cut plots on land, case on five

जमीन पर अवैध रूप से काटे प्लाट, पांच पर केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Illegally cut plots on land, case on five
यमुनानगर। थाना छप्पर क्षेत्र के गांव सबलपुर में अवैध प्लॉट काटने के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जिला नगर योजनाकार अधिकारी देशराज ने थाना छप्पर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसे सूचना मिली थी कि गांव सबलपुर में कुछ लोगों ने खेतीबाड़ी की जमीन को खरीदकर उस पर अवैध रूप से प्लॉट काटने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही उसने टीम के साथ मौके का मुआयना किया। जांच करने पर पता चला कि दलजीत सिंह, चरणजीत सिंह, प्रदुमन सिंह, इंद्र प्रीत सिंह व हरजिंदर सिंह ने खेतीबाड़ी की जमीन को खरीद कर सरकार की बिना परमिशन लिए अवैध रूप से प्लॉट काटे हैं। उसने जब आरोपियों से बात की तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद पांचों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed