{"_id":"62290c9e2ce75a743e4405e2","slug":"illegal-occupation-on-municipal-land-will-be-removed-yamuna-nagar-news-knl10138863","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगरपालिका की भूमि पर किए अवैध कब्जे हटाए जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगरपालिका की भूमि पर किए अवैध कब्जे हटाए जाएंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगरपालिका रादौर की बैठक में शहर के विकास के लिए 17.13 करोड़ का वार्षिक बजट पारित किया गया। चेयरमैन सुदेश रानी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई इस बैठक में शहर के विकास के संबंध में गहन चर्चा की गई। नगरपालिका की भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को हटवाने का निर्णय लिया गया।
इस मौके पर पार्षदों ने नगरपालिका कर्मचारियों पर लोगों के कार्य समय पर न किए जाने आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कुछ कर्मचारियों द्वारा लोगों के कार्य करने के नाम पर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। इस पर नपा सचिव राकेश कुमार वालिया ने सभी कर्मचारियों को बैठक में बुलाकर लोगों के कार्य समय पर किए जाने व लोगों के कार्य किए जाने के नाम पर अवैध वसूली किए जाने पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी। नपा सचिव राकेश कुमार वालिया की देखरेख में आयोजित हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि शहर की अवैध कॉलोनियों को नियमित किए जाने के संबंध में नगरपालिका की ओर से एजेंसी के माध्यम से सर्वे करवाया जाएगा। इससे अवैध कॉलोनियों में हुए विकास कार्यों बारे जानकारी हासिल की जाएगी।
ठीक कराई जाएंगी कई सड़कों पर बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटें
शहर के बकाना रोड, बापौली रोड, जठलाना रोड पर बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को ठीक करवाया जाएगा। शहर के सभी वार्डों में 50-50 स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएगी। नगरपालिका की दुकानों में 20 वर्ष या इससे अधिक दुकानदारी करने वाले 54 दुकानदारों को नियमानुसार मालिकाना हक दिए जाने के संबंध में प्रस्ताव पास किया गया। इसके अलावा वार्डों में कच्ची गलियों को पक्का बनाने बारे में प्रस्ताव पास किया गया। नगरपालिका की भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को हटवाने का निर्णय लिया गया। पार्षद महेंद्र पाल टीना ने शहर में श्मशान घाट भूमि पर गौशाला बनाने का प्रस्ताव रखा। जिस पर सभी पार्षदों ने सहमति जताई। पार्षद भगवत दयाल कटारिया ने कहा कि शहर के कुम्हार मोहल्ला, शिव मंदिर धर्मशाला चौंक, रावल चौक, कॉलेज रोड पर आर्य चौक, कच्चा घाट पर हर समय गंदगी के ढेर लगे रहते हैं। शहर में लोगों के घर से हर रोज सफाई कर्मचारी कूड़ा उठाने नहीं जा रहे हैं। तीन से चार दिन में लोगों के घरों से कूड़ा उठ रहा है। जिस पर नपा सचिव ने सफाई निरीक्षक निर्मल सिंह, नपा दारोगा जितेंद्र सिंह व विपिन को शहर में सफाई व्यवस्था बनाए रखने निर्देश दिए