{"_id":"6ac565354abbfe8d48048cf7","slug":"illegal-hoardings-encroach-from-footpath-to-divider-motorists-face-increased-difficulties-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-164139-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: फुटपाथ से डिवाइडर तक अवैध होर्डिंग का कब्जा, वाहन चालक की बढ़ी मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: फुटपाथ से डिवाइडर तक अवैध होर्डिंग का कब्जा, वाहन चालक की बढ़ी मुश्किलें
विज्ञापन
ताऊ देवी लाल कॉम्प्लेक्स में लगा अवैध हॉर्डिंग। संवाद
- फोटो : File Photo
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। शहर में जगह-जगह बेतरतीब ढंग से लगे होर्डिंग और बोर्ड अब केवल शहर की सुंदरता बिगाड़ने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वाहन चालकों के लिए हादसे का खतरा भी बढ़ा रहे हैं। मुख्य चौक-चौराहों, फुटपाथ, डिवाइडर के खंभों और सड़क किनारे लगाए गए बड़े-बड़े होर्डिंग के कारण कई जगह वाहन चालकों को सड़क के दूसरी ओर का रास्ता दिखाई नहीं देता। खासकर मोड़ों पर लगे होर्डिंग स्थिति को और खतरनाक बना रहे हैं।
मोड़ काटते समय सामने से आ रहे वाहन का पता नहीं चलने से टक्कर का खतरा बना रहता है। शहर में लंबे समय से कई स्थानों पर अवैध और अव्यवस्थित होर्डिंग लगे हुए हैं। इनमें राजनीतिक प्रचार के साथ-साथ स्कूलों, कॉलेजों और निजी प्रतिष्ठानों के विज्ञापन भी शामिल हैं। कई होर्डिंग ऐसे स्थानों पर लगाए गए हैं, जहां वाहन चालकों की दृश्यता सीधे तौर पर प्रभावित होती है। इसके बावजूद इन होर्डिंग को हटाने की कार्रवाई प्रभावी रूप से नजर नहीं आ रही है।
राज्य सड़क सुरक्षा परिषद के सदस्य एडवोकेट सुशील आर्य का कहना है किसी भी मोड़ पर दृश्यता साफ होनी चाहिए। चालक को यह निर्णय लेने का समय मिलना चाहिए कि उसे मोड़ पर क्या निर्णय लेना है। होर्डिंग तो दूर मोड़ पर कोई निर्माण भी नहीं होना चाहिए। प्रशासन ऐसे होर्डिंग की पहचान कर उन्हें हटाए और तीखे मोड़ों, चौराहों व वाहन चालकों की दृश्यता प्रभावित करने वाले स्थानों पर विज्ञापन लगाने पर सख्ती से रोक लगाए।
विज्ञापन
-- --
अंबाला रोड से गोबिंदपुरी रोड तक होर्डिंग का दबाव
शहर में अंबाला रोड, जगाधरी रोड, कुरुक्षेत्र रोड, यमुनानगर व जगाधरी बस स्टैंड, महाराणा प्रताप चौक, शहीद भगत सिंह चौक, रेलवे स्टेशन, महाराजा अग्रसेन चौक, पुराना रादौरा रोड, महावीर चौक, प्यारा चौक और माता अहिल्याबाई होल्कर चौक पर बड़ी संख्या में होर्डिंग लगे हैं। जगाधरी के महाराजा अग्रसेन चौक, बूड़िया चुंगी चौक, अमादलपुर रोड, अग्रसेन चौक से जगाधरी बस स्टैंड रोड और महाराणा प्रताप चौक से जगाधरी बस स्टैंड चौक तक भी इनकी भरमार है। आईटीआई चौक, जगाधरी वर्कशॉप रोड, जगाधरी वर्कशॉप चौक, पेपर मिल गेट, नेहरू पार्क रोड और गोबिंदपुरी रोड पर भी विज्ञापन बोर्डों का दबाव है। कई जगह इनका आकार इतना बड़ा है कि सड़क और आसपास की गतिविधियां तक स्पष्ट नजर नहीं आतीं।
--
शहर में अवैध रूप से लगे होर्डिंग को हटाने के लिए समय-समय पर अभियान चलाया जाता है। जो लोग बार-बार होर्डिंग लगा रहे हैं, उनकी पहचान की जा रही है, ताकि उन्हें नोटिस भेज कर कार्रवाई की जा सके। - राजेश कुमार, एसडीओ, नगर निगम।

ताऊ देवी लाल कॉम्प्लेक्स में लगा अवैध हॉर्डिंग। संवाद- फोटो : File Photo